मप्र भाजपा में राज्य सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों पर मंथन, 5 सीटें हो रही हैं खाली

Updated on 05-02-2024 12:05 PM

भोपाल। राज्य सभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार देर रात तक मंथन हुआ। मध्य प्रदेश से दो अप्रैल 2024 को पांच राज्य सभा सीटें रिक्त हो रही हैं। इन सीटों के लिए संभावित प्रत्याशियों के नाम को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने चर्चा की। दो दिन बाद सात फरवरी को फिर बैठक होगी, जिसमें पैनल बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा।

रविवार देर रात चुनाव समिति की बैठक

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार देर रात चुनाव समिति की बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डा. सत्यनारायण जटिया, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता डा. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह एवं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने भाग लिया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से उनके आवास पर करीब बीस मिनट बैठक की। सूत्रों के अनुसार इसमें राज्य सभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।

बता दें कि मध्य प्रदेश से दो अप्रैल को राज्य सभा की पांच सीटें रिक्त हो जाएंगी। इनमें भाजपा से अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, कैलाश सोनी और डा. एल मुरूगन सदस्य हैं। जबकि, कांग्रेस से राजमणि पटेल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। 230 सदस्यीय विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार भाजपा चार सदस्यों को राज्य सभा भेजने की स्थिति में है तो कांग्रेस एक सदस्य भेज पाएगी। भाजपा के विधायकों की संख्या 163 और कांग्रेस के विधायक 66 हैं। जबकि, एक विधायक भारत आदिवासी पार्टी से हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.