ब्रह्मोस और हिमार्स चीन का काल बनेंगे ये दो ब्रह्मास्‍त्र, फिलीपींस ने लगाया दांव

Updated on 27-07-2023 01:55 PM
मनीला: चीन के खिलाफ जंग के लिए फिलीपींस ने कमर कस ली है। इसके लिए फिलीपींस तेजी से अपनी सेना को आधुनिक बनाने का प्रयास कर रहा है। यही कारण है कि फिलीपींस भारत की सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल और अमेरिका के हिमार्स (HIMARS) रॉकेट सिस्टम को और ज्यादा खरीदने पर विचार कर रहा है। ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज गति से उड़ने वाली सुपरसोनिक मिसाइल है। चीन के पास कोई ऐसा मिसाइल सिस्टम नहीं है, जो ब्रह्मोस को रोक सके। ठीक ऐसा ही हाल अमेरिका के हिमार्स रॉकेट सिस्टम का है। हिमार्स ने हाल में ही रूस-यूक्रेन युद्ध में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। हिमार्स ने कई जगहों पर रूसी एयर डिफेंस 
को तबाह करते हुए भीषण बमबारी की है।


फिलीपींस सेना प्रमुख ने बताया प्लान

फिलीपींस सेना प्रमुख रोमियो ब्राउनर ने आर्मी आर्टिलरी रेजिमेंट की 125वीं वर्षगांठ समारोह में भारतीय ब्रह्मोस और अमेरिकी हिमार्स को हासिल करने की योजना पर प्रकाश डाला। ब्राउनर ने देश के सैन्य आधुनिकीकरण के प्रयास में फिलीपींस की सेना के योगदान का जिक्र किया। उन्होंने आर्टिलरी रेजीमेंट के भविष्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आने वाले दिनों में आप एक मजबूत, अधिक घातक आर्मी आर्टिलरी रेजिमेंट देखेंगे। फिलहाल फिलीपींस आर्मी आर्टिलरी रेजिमेंट की 10 आर्टिलरी बटालियनें ज्यादातर शीत युद्ध के दौर के हथियारों का इस्तेमाल कर रही हैं।

तेजी से सैन्य ताकत बढ़ा रहा फिलीपींस

इसमें से पहले रेजिमेंट का ध्यान फिलीपींस द्वीपसमूह में आतंकवाद विरोधी अभियानों का समर्थन करना था। हालांकि, क्षेत्रीय तनाव और आधुनिक खतरों का ठीक से मुकाबला करने में आर्मी आर्टिलरी रेजिमेंट की अपर्याप्तता के बीच फिलीपींस ने क्षेत्रीय रक्षा मुद्रा की ओर बदलाव करना शुरू कर दिया है। इस कारण फिलीपींस की सेना को आधुनिक हथियार मिल रहे हैं। आर्टिलरी यूनिट को हाल में ही 12 ATMOS 2000 प्राप्त हुए थे, जो फिलीपींस सेना की पहली आटोमेटिक गन हैं। पिछले अभ्यासों में इन तोपों का नौसैनिक लक्ष्यों के किलाफ इस्तेमाल किया गया था, लेकिन ये आधुनिक युद्धपोतों के मुकाबले में अपर्याप्त हैं और इनकी संख्या सीमित है।

भारत से ब्रह्मोस और अमेरिका से हिमार्स खरीदेगा फिलीपींस
फिलीपींस की आर्टिलरी रेजिमेंट के पास कोई एंटी एयरक्राफ्ट सिस्टम नहीं है। फिलीपींस की सेना को हवाई खतरों के खिलाफ ऑटोकैनन और मशीनगनों पर निर्भर रहना पड़ता है। दूसरे शब्दों में इंट्रीग्रेटेड एयर एंड मिसाइल डिफेंस सिस्टम का अभाव है। इन कमियों को पूरा करने के लिए ब्राउनर ने कहा कि जल्द ही हामरे पार एंटी शिप मिसाइलें होंगी, हमारे पास एयर डिफेंस गन होगी, हमारे पास अगले कुछ साल में हिमार्स भी आ जाएंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फिलीपींस जल्द ही भारत से ब्रह्मोस सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल को खरीद सकता है। इससे पहले फिलीपींस ने नौसेना के फिलीपीन मरीन कॉर्प्स के लिए ब्रह्मोस की तीन बैटरियों का ऑर्डर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.