इस महीने OTT पर रिलीज होने जा रही है ब्रह्मास्त्र

Updated on 12-09-2022 06:27 PM

बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही रणबीर कपूर की मल्टी स्टारर फिल्म को जल्द ही OTT पर रिलीज करने की खबरे हैं। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही ब्रह्मास्त्र को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज किया जाएगा आइए ये जानते हैं...

इस महीने OTT पर रिलीज होने जा रही ब्रह्मास्त्र 
ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई करने वाली इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि की फिल्म की कहानी और डायलॉग्स को लेकर दर्शक और क्रिटिक्स दोनों ने ही आलोचना की है लेकिन बेहतरीन VFX इफैक्ट की वजह से फिल्म को अच्छा फुटफॉल देखने को मिल रहा है। थिएटर्स में ब्रह्मास्त्र की कमाई जारी है। लेकिन  OTT लवर्स के लिए ये खुशखबरी है कि अब जल्द ही ये फिल्म इस प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को अक्टूबर महीने में OTT पर रिलीज किया जाएगा। 

किस प्लेटफॉर्म पर ब्रह्मास्त्र होगी रिलीज 
ब्रहमास्त्र के ओटीटी रिलीज की घोषणा इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर की गई। अमेरिका के कैलिफोर्निया  डिज्नी स्टूडियोज के 23 एक्सपो इवेंट के दौरान डिज्नी की इंटरनेशनल कंटेंट और सर्कुलेशन चेयरमैन रेबेका कैम्पबेल ने फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के भी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कुछ हफ्तों बाद प्रसारित होने की योजना का खुलासा किया। इससे साफ है कि ब्रहमास्त्र के ओटीटी राइट्स डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने खरीदे हैं। और जल्द ही प्लेटफॉर्म पर दर्शक ब्रहमास्त्र का लुत्फ अपनी टीवी स्क्रीन पर उठा सकते हैं। लेकिन इसे किस दिन रिलीज किया जाएगा इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फिल्मों के OTT राइट्स खरीदने में आगे है  डिज्नी प्लस हॉटस्टार
इस साल रिलीज हुई कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर चाहे अच्छी सराहना ना मिली हो लेकिन फिल्म के ओटीटी राइट्स बेचकर मेकर मोटा मुनाफा कमाते नजर आ रहे हैं। ऐसा भी हुआ है कि कई फिल्मों ने अपने बजट की भरपाई ओटीटी राइट्स बेचने से ही पूरी कर ली है। लेकिन ओटीटी पर फिल्म देखने की दर्शकों की डिमांड देखते हुए बहुत से प्लेटफॉर्म भ्ज्ञी फिल्मों के राइट्स खरीदने की होड़ में हैं। डिज्नी प्लस हॉटस्टार इंडस्ट्री के दिग्गजों की फिल्मों के राइट्स खरीदने में इन दिनों काफी आगे है। हाल ही में इसने अक्षय कुमार की फिल्म 'कठपुतली' का प्रीमियर अपने प्लेटफॉर्म पर किया। अब रणबीर की 'ब्रह्मास्त्र' इस प्लेटफॉर्म पर देखी जा सकेगी। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.