नोटिस के बाद भी थाने नहीं पहुंचे ब्रह्मानंद:सुबह से प्रचार करते नजर आए नेता

Updated on 29-11-2022 07:13 PM

कांकेर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सियासी बवाल मचा हुआ है। रेप के आरोपी बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद को गिरफ्तार करने झारखंड पुलिस चारामा पहुंची है। टीम ने आज सुबह नेताम के घर नोटिस चस्पा कर 10 बजे तक कांकेर थाना में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। ब्रह्मानंद नेताम थाना तो नहीं पहुंचे बल्कि सुबह से ही भानुप्रतापपुर में प्रचार करते नजर आए।

झारखंड पुलिस सोमवार से कांकेर में है। कल पुलिस ने गैंगरेप के तीन अन्य आरोपी नरेश सोनी, दीपांकर सिन्हा और केशव सिन्हा के घर में दबिश दी थी, लेकिन तीनों ही अपने घर पर नहीं मिले थे। भाजपा ने नेताम के दिनभर के प्रचार का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

प्रदेश में भानुप्रतापपुर उपचुनाव बेहद बवाली साबित हो रहा है। नाबालिग के यौन शोषण के आरोप के बाद झारखंड की पुलिस भाजपा के प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को ढूंढ रही है। भाजपा पूरी कोशिश में है कि उनका प्रत्याशी गिरफ्तार न हो। सोमवार से ही प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को पार्टी अपने सेफ हाउस में रखा है।

इस मामले में भाजपा प्रत्याशी को तलाश रही पुलिस
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया था कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के साथ अन्य 5 अभियुक्तों पर एक नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने और उसे देह व्यापार में धकेलने का काम किया गया। साल 2019 का मामला बताकर मरकाम ने कहा था कि नेताम को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

इसी मामले में जमशेदपुर पुलिस ने नेताम समेत 6 लोगों के खिलाफ टेल्को थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। इसलिए अब जमशेदपुर की टेल्को थाने की टीम दल बल के साथ ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए भानुप्रतापपुर पहुंच गई है। हालांकि भाजपा इसे सियासी साजिश बताकर ये कह रही है कि कथित पुराने मामले में जानबूझकर इस वक्त कार्रवाई की जा रही है जब चुनाव है। इस पूरे मामले को भाजपा कांग्रेस और झारखंड सरकार की मिलीभगत बता रही है।

पीड़िता की डायरी में गैंगरेप के आरोपियों के नाम

मोहन मरकाम ने कहा कि जमशेदपुर के थाना टेल्को में अपराध क्रमांक 84/2019 में 15 मई 2019 को पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था। कांग्रेस ने खुलासा किया कि पीड़िता ने एक डायरी में गैंगरेप के सभी आरोपियों के नाम लिखकर रखे थे। इस मामले में झारखंड पुलिस ने छतीसगढ़ से संबंध रखने वाले शीतल उर्फ सपना महतो, सुरेंद्र सिन्हा को महासमुंद से 2019 में ही गिरफ्तार किया था। ब्रह्मानंद नेताम का नाम पुलिस के द्वारा पेश चालान में भी शामिल है।

ब्रह्मानंद नेताम ने आरोप को बताया था साजिश

वहीं ब्रह्मानंद नेताम ने इस मामले को कांग्रेस की साजिश बताया था। उनका कहना है कि वे कभी जमशेदपुर गए ही नहीं है। कांग्रेस ने मेरे चरित्र पर दाग लगाने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा है। उपचुनाव में सामने अपनी हार को देख साजिश रचकर मुझे बदनाम किया जा रहा है।

भाजपा ने लीगल टीम काे काम पर लगाया
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने दैनिक भास्कर को बताया कि ये पूरी तरह से राजनीतिक साजिश है। भानुप्रतापपुर की जनता भी इसे समझ रही है। हम लीगल टीम की मदद ले रहे हैं, वकीलों से सलाह ले रहे हैं। गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर साव ने कहा- अगर नेताम को गिरफ्तार भी किया जाता है तो भी हम पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। एक-एक कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की इस साजिश को उजागर करेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.