बॉक्सिंग-डे टेस्ट...साउथ अफ्रीका पहली पारी में 189 पर सिमटी:कैमरून ग्रीन ने झटके 5 विकेट

Updated on 26-12-2022 06:32 PM

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में चल रहे बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साउथ अफ्रीका की पहली पारी 189 रन पर ऑलआउट हो गई। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 45 रन बना लिए हैं। स्टंप्स पर 100वां टेस्ट खेल रहे डेविड वार्नर 32 और मार्नस लाबुशेन 5 रन बनाकर नाबाद लौटे। मेहमान टीम को पहली सफलता कगिसो रबाडा ने दिलाई।

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन अफ्रीकी पारी 189 रन पर समाप्त हो गई है। उसके 5 खिलाड़ी महज 67 रन पर ही पवेलियन लौट गए थे। अफ्रीका की ओर से मार्को जेनसन ने सबसे ज्यादा 59 रन की पारी खेली। उसके 6 खिलाड़ी दहाई का भी आंकड़ा नहीं पार कर सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कैमरून ग्रीन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए हैं।

मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो कि सही साबित हुआ। दूसरे सेशन की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। महज 67 रन पर ही दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ी आउट हो गए थे। अफ्रीका का पहला विकेट 29 रन पर ही गिर गया। वहीं 24वें ओवर में 58 रन पर उसके चार विकेट गिर चुके थे।जबकि 67 रन उनका पांचवां विकेट गिरा।

काइल वेरिन और मार्को जेनसन के बीच 112 रन की साझेदारी

उसके बाद काइल वेरिन और मार्को जेनसन ने पारी को संभालने की कोशिश की। उनको के बीच 112 रन की साझेदारी हुई। काइल 99 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। जबकि मार्को जेनसन ने 136 गेंदों पर 159 रन बनाए। इन दोनों के आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। केशव महाराज 2 रन, कागिसो रबाडा 4 रन, लुंगी एनगिडी 2 बनाकर आउट हो गए। जबकि एनरिक नोत्र्या 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

लाबुशेन की शानदार फील्डिंग

मार्नस लाबुशेन ने शानदार फील्डिंग का नमूना पेश किया। मेलबर्न में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में पहले दिन उन्होंने अफ्रीकी कप्तान डीन एल्गर को रन आउट किया, तो वहीं उन्होंने खाया जोंडो का भी शानदार कैच पकड़कर पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने जिस तरह से बायीं ओर डाइव लगाकर कैच पकड़ा, उसकी तारीफ की जा रही है। जोंडो ने मिचेल स्टार्क पर जिस तरह शॉट लगाई, तो शायद ही उन्हें अंदाजा होगा कि वह आउट हो जाएंगे। लाबुशेन में 3 सेकेंड में पारी समाप्त कर दी।

दरअसल अफ्रीकी पारी के 29वां ओवर ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क लेकर आए। ओवर की तीसरी गेंद पर खाया जोंडो ने काफी जो से शॉट लगाया। उम्मीद थी कि वह चार रन की ओर जाएगी। पर लाबुशेन ने अपनी बायीं तरफ जा रही गेंद को हवा में डाइव लगाकर पकड़ लिया। उनकी जजमेंट और डाइव लगाने की टाइमिंग इतनी बेहतर थी, कि गेंद उनके हाथों में आ गई और 3 सेकेंड में ही जोंडो की पारी समाप्त हो गई। जोंडो ने 19 गेंदों का सामना कर 5 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 67 रन का था। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह पांचवीं सफलता था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.