गांजे' के नशे में जश्न मना रहा था बॉक्सर, फिर लगा 440 वोल्ट का करंट, वीडियो वायरल

Updated on 02-07-2025 02:30 PM
नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसे अजीब खेल खेले जाते हैं, जिसके बारे में लोगों को बहुत ही कम जानकारी होती है। ऐसा ही एक खेल है वीड बॉक्सिंग। थाईलैंड में वीड बॉक्सिग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। हाल ही में इस बॉक्सिंग को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके लिए चारों तरफ पानी से घिरे एक तालाब जैसी जगह पर रिंग लगा था। इस वीड बॉक्सिंग में हिस्सा लेने वाले फाइटर को बाउट से पहले 'बोंग या जॉइंट पीना' होता है।

ऐसा ही कुछ रूस के बॉक्सर और पूर्व वन चैंपियनशिप स्टार इवान पार्शिकॉफ ने किया। थाईलैंड में वीड बॉक्सिंग के इवेंट में इवान पार्शिकॉफ जीत का जश्न मनाते हुए इस अजीबोगरीब दुर्घटना का शिकार हो गए। इवान पार्शिकॉफ को इस दौरान भयानक बिजली का झटका लगा। जीत के बाद 29 साल के पार्शिकॉफ रस्सियों पर चढ़ गए और ऐसा लग रहा था कि वह रिंग के चारों ओर अजीब तरह से बने पूल में कूदने वाले हैं।
इवान पार्शिकॉफ की जा सकती थी जान
हालांकि, जैसे ही उन्होंने रिंगसाइड लाइट को छुआ उन्हें बिजली का एक तेज झटका लगा। उनका शरीर पूरी तरह से अकड़ गया और फिर वे कैनवास पर गिर पड़े। अच्छी बात ये रही कि इस झटके बाद वह तुरंत ही फिर से उठ खड़े हुए और फिर रिंग से पानी में छलांग लगाया। इवान पार्शिकॉफ ने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है
इवान पार्शिकॉफ के इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। हालांकि, एतिहात के तौर पर बाद में इवान पार्शिकॉफ को मेडिकल सहायता मिली और उन्हें पूरी तरह से ठीक घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने खुद का एक नया वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह टेंस (TENS) मशीन से इलेक्ट्रोथेरेपी ले रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.