Box Office: सनी देओल की 'चुप' या आर माधवन की 'धोखा

Updated on 24-09-2022 06:15 PM
23 सितंबर को एक ओर जहां आर बाल्की (R Balki) की फिल्म चुप (Chup) रिलीज हुई तो वहीं कूकी गुलाटी (Kookie Gulati) की फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' (Dhokha Round D Corner) ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी। आर माधवन (R Madhavan), खुशाली कुमार (Khushalii Kumar), दर्शन कुमार (Darshan Kumaar)और अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana)स्टारर फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), दुलकर सलमान (Dulquer Salmaan), सनी देओल (Sunny Deol) और श्रेया धनवंतरी (Shreya Dhanwanthary) स्टारर चुप को मिक्स रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर किसने बाजी मारी है ये आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

क्या है चुप का कलेक्शन
'चुप' का निर्देशन आर बाल्की ने किया है, जिस में पूजा भट्ट, दुलकर सलमान, सनी देओल और श्रेया धनवंतरी प्रमुख किरदारों में नजर आ रहे हैं। फिल्म से सनी देओल कमबैक कर रहे हैं और ऐसे में ये फिल्म उनके फैन्स के लिए काफी खास थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन करीब 2.60 से 3.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हालांकि ये अर्ली ट्रेंड्स हैं और फिल्म की कंफर्म बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट अभी तक सामने नहीं आई है। बात फिल्म के एडवांस बुकिंग्स की करें तो 63000 टिकट्स की बिक्री हुई थी। वहीं रिलीज के दिन फिल्म ने करीब 4 लाख टिकट बेचे।

क्या है धोखा राउंड डी कॉर्नर का कलेक्शन
चुप के साथ ही सिनेमघरों में आर माधवन, खुशाली कुमार, दर्शन कुमार और अपारशक्ति खुराना स्टारर फिल्म 'धोखा राउंड डी कॉर्नर' रिलीज हुई थी। फिल्म को रिव्यूज और रेटिंग तो कुछ खास नहीं मिली है। वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म को यूजर्स के एवरेज रिस्पॉन्स मिला है। बात फिल्म के कलेक्शन की करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म करीब एक करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि ये अभी अर्ली ट्रेंड है और कलेक्शन इसके आस पास ही रहने की उम्मीद है।

नेशनल सिनेमा डे का मिला फायदा
गौरतलब है कि बीते दिन (23 सितंबर) को नेशनल सिनेमा डे मनाया गया था, जिसके चलते फिल्मों के टिकट की कीमत महज 75 रुपये रखी गई थी। यानी किसी भी मल्टीप्लेक्स में आप फिल्म को सिर्फ 75 रुपये में देख सकते थे। हालांकि इसमें 3डी और आईमैक्स आदि शामिल नहीं थे। ऐसे में कई फिल्मों को इसका फायदा मिला है। एक ओर जहां ब्रह्मास्त्र ने तीसरे शुक्रवार को भी मोटी कमाई की तो दूसरी ओर चुप का कलेक्शन भी जयेशभाई जोरदार, जर्सी, रनवे 34 आदि के करीब या अधिक हो सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
 08 September 2026
राणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर आने के बाद से ही इस फिल्म के किरदारों को लेकर बहस तेज हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की…
 08 September 2026
फैंस के थलपति और तमिलनाडु के मुख्‍यमंत्री सी. जोसेफ विजय के कार्यकाल को 4 महीने हो चुके हैं। राज्य के CM के तौर पर बीते 122 दिनों में विजय ने…
 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
Advt.