'आसरा' में मृत पड़े गोवंशी पशु, लगे कीड़े, प्रभारी बोलीं- आराम कर रहे हैं

Updated on 06-04-2024 12:25 PM
भोपाल । जहांगीराबाद स्थित आसरा पशु चिकित्सालय में बीमार पशुओं का इलाज करना तो दूर, उनके शव को भी नहीं हटाया जा रहा है। हालत यह है कि कई दिनों तक यहीं पड़े रहने के बाद मृत गोवंशों को कीड़े पड़ रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। जिसमें 10 से अधिक मृत गोवंशी पशु जमीन पर पड़े हैं। जब इस मामले में आसरा की प्रभारी डा. सुनीला सरन से बात की तो उनका कहना था कि वीडियो में जो जानवर दिख रहे हैं। वो मृत नहीं, बल्कि आराम कर रहे हैं। आप कभी आकर देख सकते हैं, यहां 10 से 15 जानवर इसी तरह पड़े रहते हैं।
बता दें कि शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ। इसे शर्मिला जैन नाम की महिला ने बनाया है। यह वीडियो दो अप्रैल को सुबह आठ बजे बनाया गया है। इसमें करीब 10 पशु जमीन पर मरे पड़े हैं। इनमें से कुछ जानवरों के शव में कीड़े पड़ गए हैं, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने शव को हटाया नहीं था। इससे पता चलता है कि यहां मरने के बाद भी मवेशी यहीं पड़े रहते हैं। यहां तक कि मवेशियों के शव में कीड़े पड़ जाते हैं, फिर भी उन्हें नहीं हटाया जाता।

केज में सड़ रहे मृत श्वान

इधर आसरा पशु चिकित्सालय में ही श्वानों का अस्पताल भी है। जब यहां जाकर शर्मिला जैन ने देखा तो वहां भी दो श्वान केज के अंदर मरे पड़े थे। उनका शव सड़ गया था। इससे दूर तक दुर्गंध फैल रही थी, लेकिन इन्हें भी हटाया नहीं गया था। जब पशु प्रेमी महिला ने कर्मचारियों से शव को हटाने की बात कही तो चिकित्सालय में उनका प्रवेश बंद कर दिया।

गोवंश को नहीं मिल रहा चारा-पानी

वीडियो बनाने वाली महिला ने बताया कि जानवरों के लिए पर्याप्त शेड नहीं है। जिससे वो तेज धूप में बाहर ही पड़े रहते हैं। उनके लिए पर्याप्त चारा और पानी नहीं मिल रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि बीते दो दिनों से बोर नहीं चल रहा है। इसलिए जानवरों को पानी नहीं दिया गया है, वहीं नाम मात्र के लिए घास डाली जा रही है, जिसमें पशुओं का पेट भी नहीं भर रहा है।

प्रभारी ने माना, गोवंश की मृत्युदर अधिक

इस मामले में आसरा की प्रभारी डा. सुनीला का कहना है कि जानवर मरे नहीं हैं, बल्कि आराम कर रहे हैं। ये बात उन्होंने भी स्वीकार की है कि यहां जो पशु आते हैं। उनमें से कुछ तो आसरा पहुंचते ही दम तोड़ देते हैं। गर्मियों में प्रतिदिन छह से सात और वर्षा के दौरान 10-12 गोवंश मरते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.