ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दोनों के पास खतरनाक पेस बैटरी, धर्मशाला की पिच से किसे मिलेगी मदद?

Updated on 27-10-2023 01:57 PM
धर्मशाला: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में दो इनफॉर्म टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला धर्मशाला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर होगा। ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो हार के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। लेकिन उसके बाद टीम ने जीत की हैट्रिक लगाई। वहीं न्यूजीलैंड ने शुरुआती 4 मैच जीते थे। पिछले मैच में उसे धर्मशाला में ही भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। लेकिन टीम ने अंत तक लड़ाई लड़ी। यह वर्ल्ड कप 2023 में धर्मशाला को खूबसूरत मैदान पर आखिरी मुकाबला होगा।

धर्मशाला की पिच रिपोर्ट?

इस वर्ल्ड कप में धर्मशाला के आउटफील्ड जरूर विवादों में रहा है लेकिन पिच को लेकर स्थिति ऐसी नहीं है। यहां गेंदबाजों के साथ ही बल्लेबाजों के लिए मदद है। यानी धर्मशाला में खिलाड़ियों को स्पोर्टिंग विकेट मिल रहे हैं। बल्लेबाज अगर अच्छी बल्लेबाजी करता है तो शतक मार सकता है। गेंदबाज सही लाइन लेंथ रखता है तो उसे विकेट भी मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है।

धर्मशाला में अच्छी ठंड

पहाड़ों पर स्थित धर्मशाला में अच्छी ठंड पड़ने लगी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले के दौरान भी ठंड रहेगी। दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं शाम होने पर यह 15 डिग्री पर आ सकता है। हालांकि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा। लेकिन अगर भारत के पिछले मुकाबले की तरह कोहरा आ गया तो क्या ही कर सकते हैं.

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

ऑस्ट्रेलिया: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, पैट कमिंस (सी), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स केरी, सीन एबॉट , ट्रैविस हेड।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, जेम्स नीशम।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.