सभी विश्वविद्यालय में पुस्तक ब्रिकी केन्द्र खुलेगा : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव

Updated on 28-03-2023 05:42 PM

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी की कार्य समिति एवं प्रबंधन मंडल की बैठक हुई। डॉ. यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को आसानी से पाठ्यक्रम की पुस्तक सुलभ हो, इसके लिए सभी विश्वविद्यालय में पुस्तक बिक्री केन्द्र शुरू किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अकादमी उच्च शिक्षा में हिन्दी में पुस्तक प्रकाशित करने वाली देश में पहली अकादमी है।

मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवीन शैक्षाणिक-सत्र में भी उच्च शिक्षा विभाग से अनुसूचित जाति और जनजाति के विद्यार्थियों को पुस्तक सप्लाई करने का आदेश अप्रैल-मई तक जारी करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 अब तीसरे वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस परिप्रेक्ष्य में एनईपी और आजादी के अमृतकाल संबंधी संभाग स्तर एवं और सभी विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए आलेख-भाषण प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों से नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये।

अपर मुख्य सचिव श्री के.सी. गुप्ता ने कहा कि म.प्र. हिन्दी ग्रंथ अकादमी डिजिटल बुक की दिशा में भी आगे बढ़े। आम नागरिक और कॉलेज विद्यार्थियों से सुझाव आमंत्रित कर पुस्तकों का हिन्दी अनुवाद और समाचार-पत्रों की ऑडियो बुक तैयार की जाये।

अकादमी के संचालक श्री अशोक कडैल ने विभिन्न विषय और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति भी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.