LAC पर China से तनाव के बीच अरुणाचल प्रदेश में गरज रहे बोफोर्स तोप, Army का बड़ा युद्धाभ्यास

Updated on 04-05-2023 06:35 PM
नई दिल्ली: भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में बड़ा युद्धाभ्यास किया है। बॉर्डर पर महाविनाशक तोप गरज रहे हैं। सेना की पूर्वी कमान युद्ध की अपनी क्षमताओं का टेस्ट कर रही है। किसी भी परिस्थिति में बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने की तैयारी को परखा जा रहा है। ऐसे समय में जब तीन साल से बॉर्डर पर चीन के साथ माहौल तनावपूर्ण चल रहा हो, सेना का यह ऑपरेशन महत्वपूर्ण हो जाता है। सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अरुणाचल प्रदेश के तवांग और वेस्ट कामेंग जिलों में सेना 'बुलंद भारत' नाम से ट्रेनिंग एक्सरसाइज कर रही है। ऊंचाई वाले इलाकों पर सर्विलांस और अटैक क्षमता के टेस्ट के साथ सेना ने 155mm बोफोर्स होवित्जर, 105mm फील्ड गन और 120mm मोर्टार का इस्तेमाल किया है। सूत्रों ने TOI को बताया कि इसके अलावा कई भारी भरकम हथियार सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है।

पिछले 3-4 वर्षों में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने भारतीय क्षेत्र में कई बार घुसपैठ की कोशिश की है। पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत की सेनाएं आमने सामने हैं। दोनों तरफ से बड़ी संख्या में सैनिकों और बड़े हथियारों की तैनाती की गई है। इसके चलते पूरी LAC पर बड़े और मॉडर्न तोप तैनात किए गए हैं। इसमें पुरानी 105mm फील्ड गन और बोफोर्स, धनुष और सारंग गन, पिनाक और स्मर्च मल्टी-लॉन्च रॉकेट सिस्टम, नई M-777 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर और के-9 वज्र गन शामिल हैं।

चीन भी सिक्किम-अरुणाचल प्रदेश बॉर्डर पर दुस्साहस से बाज नहीं आ रहा है। 9 दिसंबर को तवांग सेक्टर में दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। TOI ने पहले ही जानकारी दी थी कि सेना और वायुसेना पूर्वी सेक्टर में युद्ध की अपनी तैयारियों को परखने के लिए ताबड़तोड़ कई युद्धाभ्यास कर रही है।

सूत्रों ने बताया है कि बुलंद भारत युद्धाभ्यास में सर्विलांस के साथ तोप और सैनिकों के हमले की क्षमताओं का स्पेशल फोर्स, वायुसेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के साथ समन्वय का टेस्ट हुआ है। इसके तहत तय किए गए टारगेट को ध्वस्त करने के लिए रेडार की मदद से तोप का इस्तेमाल किया गया। एक महीने तक ऊंचाई वाले क्षेत्रों और एक्स्ट्रीम मौसम वाले हालात में ट्रेनिंग के बाद सैनिकों और उपकरणों का युद्ध की तरह के हालात मानकर अभ्यास किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.