Boeing ने बेंगलुरु में शुरू किया BIETC, अमेरिका से बाहर पहला है इतना बड़ा सेंटर

Updated on 20-01-2024 02:12 PM
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हवाई जहाज बनाने वाली अमेरिकी कंपनी बोइंग (Boeing) के नए ग्लोबल इंजीनयरिंग एंड टेक्नोलोजी सेंटर Boeing India Engineering & Technology Center (BIETC) की शुरुआत की। करीब 1,600 करोड़ रुपये के निवेश से बना यह सेंटर बोइंग की अमेरिका से बाहर की सबसे बड़ी फेसिलिटी है। इसी के साथ पीएम मोदी ने बोइंग सुकन्या प्रोग्राम (Boeing Sukanya Program) को भी लॉन्च किया। इसका उद्देश्य देश में तेजी से बढ़ते सिविल एविएशन क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित करने में सहायता देना है।

क्या है BIETC और बोइंग सुकन्या प्रोग्राम


कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार BIETC ग्लोबल एयरोस्पेस तथा डिफेंस इंडस्ट्री के लिए भारत में नेक्स्ट जेनेरेशन के प्रोडक्ट और सर्विस को तैयार करेगा। इसी के साथ जो बोइंग सुकन्या प्रोग्राम की लॉन्चिंग हुई, उसका लक्ष्य एविएशन सेक्टर में अधिक से अधिक बालिका को आकर्षित करना है। इस प्रोग्राम के जरिए देश की लड़कियां विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) जैसे क्षेत्रों में जरूरी कौशल सीख पाएंगी और उन्हें उड्डयन क्षेत्र में प्रशिक्षण पाने का मौका मिलेगा। एसटीईएम में कॅरियर के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए लड़कियों के लिए यह प्रोग्राम योजनाबद्ध स्थानों पर एसटीईएम प्रयोगशालाओं का निर्माण करेगा।


लड़कियों को पायलट बनने में मिलेगी मदद


बोइंग का कहना है कि यह प्रोग्राम उन महिलाओं को छात्रवृत्ति पाने की भी सुविधा देगा जो पायलट बनने की ट्रेनिंग लेना चाहती हैं। इसमें निवेश से उड़ान प्रशिक्षण पाठ्यक्रम, प्रमाणपत्र प्राप्ति, सिम्युलेटर ट्रेनिंग और कॅरियर डेवलपमेंट प्रोग्राम के लिए वित्तीय सहायता पाने में मदद मिलेगी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे


इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कर्नाटक के राज्‍यपाल थावर चंद गहलोत और राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया तथा बोइंग के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, स्टेफनी पोप और बोइंग के अन्‍य वरिष्‍ठ एक्‍जीक्‍यूटिव्‍स भी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.