बीएमओ डॉ. उत्तम सिंह ने ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य संबंधी समीक्षा ली

Updated on 26-10-2022 05:34 PM

सूरजपुर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह के निर्देश पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह ने सोनपुर एवं भैयाथान की स्वास्थ्य संबंधी ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में समस्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा किया गया। एनव्हीबीडीसीपी, एनटीईपी, एनएलईपी, आईडीएसपी, एनएमएचपी, एनसीडो (एनटीसीपी, एनपीएचसीई, एनपीसीडीसीएस), एचडब्लूसी, एफआई वैलिडेशन जल्द पीएडीए के माध्यम से करा लेवे, एचएमआईएस में इन्ट्री शत प्रतिशत कार्य 15 दिवस में पूर्ण करावे, सभी अधिकारी, कर्मचारी अपने दौरा कार्यक्रम अनुसार क्षेत्र में भ्रमण करेंगे। संस्थागत प्रसव, गर्भवती पंजीयन, वेलनेस एक्टिविटी, टेलीकंसल्टेशन, एमडीआर, सीडीआर, मलेरिया स्लाइड, अंधत्व, टीबी, एनसीडी स्क्रीनिंग, सी-बैक फार्म, नशबंदी, परिवार नियोजन, कुष्ठ, पूर्ण टीकाकरण, मातृत्व स्वास्थ्य, पात्र हितग्राही का आयुष्मान कार्ड व्हीएई एवं सीएचओ के माध्यम से बनवाए तथा कार्ड बनाने का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक करें। मोतियाबिंद मुक्त ग्रामों की सूची तैयार करें और आपरेशन योग्य शेष मरीजो को जिला चिकित्सालय में भेजें एवं मुख्यालय में रहकर समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रम की उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कोई भी क्षेत्रीय कर्मचारी बिना समक्ष प्राधिकारी के मुख्यालय नही छोड़ेंगे अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जावेगी। समीक्षा बैठक में धीमी प्रगति के लिए 03 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर एक माह में कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। सभी संस्थाओं के आईपीडी का आयुष्मान के तहत शत प्रतिशत कार्ड ब्लॉकिंग करने हेतु निर्देशित दिया गया है। उक्त बैठक में सेक्टर प्रभारी आरिफ अंसारी, के.पी. रवि बीईटीओ, अमित चौरसिया ने.स.अधि., मदन आर्य, अजय रवि, प्रभाती राय पर्यवेक्षक, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महेंद्र साहू, मनोज बड़ा, ब्रिजिट, पूजादास, सीमा, बिपिन, राबेन्द्र, शिवशंकर, मनोज साहू, मितानिन प्रशिक्षिक मंजूला पाण्डेय व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.