टीम इंडिया के लिए झटके पे झटका, पंत के बाद जसप्रीत बुमराह इतने महीनों के लिए बाहर, नहीं खेलेंगे ये बड़े टूर्नामेंट

Updated on 09-03-2023 04:02 AM
नई दिल्ली: लगातार कमर की चोट से जूझ रहे भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में कमर का सफल ऑपरेशन करा लिया है। लेकिन अगले छह महीने वह क्रिकेट से दूर रहेंगे। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार ऑपरेशन डॉक्टर रोवेन शाउटेन ने किया जो कूल्हे के प्रत्यारोपण ऑपरेशन और रीढ की हड्डी से जुड़े मसलों के विशेषज्ञ हैं। सूत्रों ने बताया कि बुमराह छह महीने तक खेल से दूर रहेंगे।

जुलाई में हुए थे चोटिल

जसप्रीत बुमराह जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर थी। वनडे सीरीज के दौरान बुमराह को चोट लगी थी। इसके बाद सितंबर में उनकी टीम में वापसी हुई। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टी20 मुकाबले में भी वह खेले। लेकिन इसके बाद फिर चोटिल हो गए। चोट की वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। जनवरी में उन्हें श्रीलंका वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया। लेकिन सीरीज शुरू होने से पहले ही बाहर कर दिये गए।

अक्टूबर-नवंबर में वर्ल्ड कप

इसी साल अक्टूबर और नवंबर में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वनडे विश्व कप में ही वापसी कर पाएंगे। उससे पहले एशिया कप भी खेला जाना है। उनका एशिया कप में भी खेलना मुश्किल दिख रहा है। इसे महीने के अंत में आईपीएल की भी शुरुआत होगी। इसके बाद जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेलना जाना है। दुनिया के टॉप गेंदबाजों में गिने जाने वाले बुमराह का इतने समय तक बाहर होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.