खून जमा देने वाली ठंड और जमी हुई बर्फीली झील... लद्दाख ने हाफ मैराथन से गिनीज विश्व रिकॉर्ड से रचा इतिहास

Updated on 21-02-2023 09:10 PM
लेह/जम्मू: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने 13,862 फीट ऊंची पेंगोग झील में शून्य से कम तापमान में अपनी पहली 21 किलोमीटर दौड़ का सफलतापूर्वक आयोजन करके इतिहास रचा। इसे गिनीज विश्व रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे ऊंची जमी हुई झील पर हुई हाफ मैराथन के रूप में दर्ज किया गया। भारत और चीन की सीमा पर 700 वर्ग किलोमीटर में फैली पेंगोग झील का सर्दियों के दौरान तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तक होता है जिससे खारे पानी की झील बर्फ से जम जाती है।

लेह जिला विकास आयुक्त श्रीकांत बालासाहेब सुसे ने बताया कि चार घंटे तक चली मैराथन सोमवार को लुकुंग से शुरू हुई और मान गांव में समाप्त हुई। इसमें हिस्सा लेने वाले 75 प्रतिभागियों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लोगों को जलवायु परिवर्तन और हिमालय को बचाने की आवश्यकता के बारे में याद दिलाने के लिए इसका आयोजन ‘लास्ट रन’ के नाम से किया गया।
    मैराथन का आयोजन एडवेंचर स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ लद्दाख (एएसएफएल) ने लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद, पर्यटन विभाग तथा लद्दाख और लेह जिला प्रशासन के सहयोग से किया। सुसे ने कहा, ‘पहली पेंगोग फ्रोजन लेक हाफ मैराथन अब आधिकारिक रूप से गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है।’

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.