फॉर्म भरा रहे बीएलओ की तबीयत बिगड़ी, फिर मौत:एमपी में 10 दिन में 5 BLO की गई जान

Updated on 25-11-2025 12:11 PM

शहडोल में सोमवार को लोगों से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का फॉर्म भरवाने के दौरान बीएलओ को एक अधिकारी का कॉल आया, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही देर में बीएलओ की मौत हो गई। मध्य प्रदेश में 10 दिन में ये बीएलओ की मौत का पांचवा मामला है।

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा में 4 नवंबर से SIR का काम चल रहा है। प्रदेश के कुल 5 करोड़ 74 लाख 5 हजार वोटर्स के फॉर्म डिजिटलाइज करने हैं। इस काम में 65 हजार 14 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन काम के तनाव की वजह से उनकी जान पर बन आई है।

मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने मुख्य चुनाव आयुक्त नई दिल्ली को पत्र लिखा है। जिसमें एसआईआर सर्वे के दौरान मृत होने या घायल-तबीयत खराब होने वाले कर्मचारियों को राहत देने की मांग की गई। ठीक उसी तरह जैसे चुनाव के दौरान मदद दी जाती है। मृत कर्मचारी के परिजन को 15 लाख रुपए और घायल या बीमार होने वाले कर्मचारी का सारा इलाज मुफ्त में कराने की मांग की गई है।

 जानिए 5 मामले...

मामला- 1: शहडोल जिले के सोहागपुर में बीएलओ मनीराम नापित (54) की सोमवार शाम को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे पतेरिया गांव में मतदाताओं से प्रपत्र भरवा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक अधिकारी का फोन आया। फोन रखने के तुरंत बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने अपने बेटे आदित्य को फोन पर इसकी सूचना दी। इसके बाद आदित्य पिता को घर लेकर आया। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज के लिए निकले, लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही बीएलओ ने दम तोड़ दिया।

मामला- 2: तीन दिन पहले नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एसआईआर सर्वे कर लौट रहे सहायक शिक्षक सुजान सिंह रघुवंशी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ, जिससे उनके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें गंभीर हालत में भोपाल के बंसल हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वे गर्ल्स स्कूल पिपरिया में पदस्थ थे।

मामला- 3 : 20 नवंबर की रात मंडीदीप में एक बीएलओ की हार्ट अटैक से मौत हो गई। रात में बीएलओ रमाकांत पांडे ऑनलाइन मीटिंग में शामिल थे। मीटिंग खत्म होने के 10 मिनट बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और वे वॉशरूम में गिर पड़े। परिजन उन्हें भोपाल के नोबेल अस्पताल और एम्स ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रमाकांत पांडे वार्ड 17 टीलाखेड़ी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक थे और बीएलओ की ड्यूटी कर रहे थे।

मामला- 4 : झाबुआ जिले के रहने वाले सजन के पिता भुवान सिंह चौहान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पेशे से शिक्षक भुवान सिंह SIR में बीएलओ का काम देख रहे थे। 18 नवंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें काम में लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक, भुवान सिंह की मौत कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) से हुई है। परिवार का आरोप है कि सस्पेंशन के तनाव की वजह से उनकी जान गई है।

मामला- 5 : दमोह में बीएलओ सीताराम गोंड की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से जबलपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

इन बीएलओ का अस्पताल में चल रहा इलाज

भोपाल में इनको आया हार्ट अटैक भोपाल के दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के मतदान केंद्र नंबर-45 पर तैनात बीएलओ कीर्ति कौशल को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। टीटी नगर एसडीएम अर्चना शर्मा खुद अस्पताल पहुंची और बीएलओ की सेहत के बारे में जानकारी ली। बीएलओ की तबीयत अब ठीक बताई जा रही है। बीएलओ मोहम्मद लईक को ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आया था। इन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा भी कई बीएलओ की तबीयत बिगड़ गई।

रीवा में बीएलओ को ब्रेन हेमरेज, अस्पताल में भर्ती सोमवार को ही रीवा जिले में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान बीएलओ विजय पांडेय को ब्रेन हेमरेज हो गया। उन्हें फौरन रीवा ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुष्पराज नगर में पदस्थ सहायक शिक्षक पांडेय की हालत फिलहाल स्थिर है।

परिजन का आरोप है कि वे कई दिनों से एसआईआर सर्वे में लगे हुए थे। इसी दौरान उन्हें हल्का बुखार भी था। तबीयत बिगड़ने के बाद भी नोडल अधिकारी लगातार सर्वे पूरा करने का दबाव बनाते रहे। परिजन का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी न केवल बीमारी को अनदेखा कर रहे थे, बल्कि समय-सीमा के नाम पर मानसिक दबाव भी डाल रहे थे।

'टारगेट पूरा करने को लेकर​​ बीएलओ तनाव में' मप्र तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी ने बताया, एसआईआर में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह 1-2 दिन नहीं, पूरे एक महीने की है। टारगेट पूरा करने के चक्कर में कई बीएलओ तनाव में हैं। इस वजह से कोई हादसे का शिकार हुआ तो किसी को हार्ट अटैक आ गया।

चुनाव आयोग 15 लाख रुपए दें निर्वाचन आयुक्त को लिखे पत्र में कहा गया कि निर्वाचन संबंधी इस महत्वपूर्ण कार्य के दौरान मध्यप्रदेश के कुछ कर्मचारियों की मृत्यु हो गई है और कुछ गंभीर बीमार हैं। यह चुनाव से जुड़ा काम ही है। इसलिए 10 अप्रैल 2019 के आदेश के तहत मृत होने पर परिजन को 15 लाख रुपए और घायल-बीमार होने पर कर्मचारी की इलाज की व्यवस्था की जाए। अब तक जिनका निधन हुआ, उन्हें जल्द ही 15 लाख रुपए दिए जाए।

इसलिए सदमे में बीएलओ दरअसल, एक महीने के अंदर एसआईआर की पूरी प्रक्रिया होनी है। 4 नवंबर से इसकी शुरुआत हो चुकी है। कई जिलों में एसआईआर का काम काफी पिछड़ा है। यदि भोपाल की बात करें तो अब तक 37 प्रतिशत फॉर्म का ही डिजिटलाइजेशन हुआ है। यानी, जो फॉर्म वोटर्स को घर-घर जाकर दिए गए थे, उन्हें कलेक्ट कर 7.40 लाख फॉर्म ही ऑनलाइन हुए हैं।

बाकी 63 प्रतिशत काम अगले 10 दिन में निपटाना है। ऐसे में बीएलओ की चिंता और घबराहट दोनों ही बढ़ हुई है, क्योंकि काम समय पर पूरा नहीं हुआ तो निलंबित होने का डर है। इसलिए बीएलओ सदमे में है। सर्वर डाउन होने की वजह से उनकी चिंता और भी बढ़ गई है, जिससे वे बीमार भी हो रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.