ब्लाइंड फुटबॉल एशिया/ ओसियानिया चैंपियनशिप का आयोजन करेगा भारत

Updated on 30-10-2022 07:12 PM
केरल. इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन ने बताया कि 11 से 18 नवंबर 2022 तक यूनाइटेड स्पोर्ट्स सेंटर कक्कनद कोची केरल में इसका प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस दौरान प्रोजेक्ट हेड एमसी रॉय ने सामान्य रूपरेखा बताई तथा स्पोटिंग डायरेक्टर और इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम के हेड कोच सुनील जय मैथ्यू ने इस चैंपियनशिप के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
सुनील जय मैथ्यू स्पोटिंग डायरेक्टर इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन ने बताया कि इस संस्करण में पहली बार दो महिला ब्लाइंड फुटबॉल टीम शिरकत कर रही हैं। जिसमें एक भारत की टीम तथा दूसरी जापान की होगी। यह दोनों टीमें 2023 में यूनाइटेड किंगडम में होने वाली आईबीएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु प्रीक्वालीफाइंग के लिए खेलेंगे।

वहीं पुरुष वर्ग में कुल 10 टीमें जापान, कोरिया, थाईलैंड, मलेशिया, ईरान, चीन, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, आॅस्ट्रेलिया और भारत हिस्सा लेंगी। यह पेरिस में होने वाले पैरालंपिक 2023 के लिए क्वालीफायर भी हैं, साथ ही इस चैंपियनशिप में शीर्ष में रहने वाली 4 टीमें आईबीएसए वर्ल्ड चैंपियनशिप 2023 के लिए क्वालीफाई करेंगी। कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और आॅस्ट्रेलिया इस टूनार्मेंट से अपनी ब्लाइंड फुटबॉल का सफर शुरू करने वाले हैं। अत: उनका यह प्रथम अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।

इसमें फिल्म अभिनेता और इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन के गुडविल एंबेसडर सुजॉय वर्गीज ने टूनार्मेंट के लोगों का अनावरण किया तथा होटल क्राउन प्लाजा कोची केरल के डायरेक्टर के सीएम ने इस टूनार्मेंट की वेबसाइट का भी अनावरण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.