नीम करोली बाबा का आशीर्वाद, वृंदावन में राधे-राधे, विराट के फैंस बोले- कोई खाली हाथ नहीं लौटता

Updated on 11-01-2023 09:05 PM
गुवाहाटी: विराट कोहली के धमाकेदार शतक के बूते भारत ने श्रीलंका को पहले एकदिवसीय में 67 रन से हराया। टॉस गंवाकर भारत ने छह विकेट पर 373 रन बनाए। विराट के बल्ले से 88 गेंद में 113 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी निकली। जवाब में श्रीलंका आठ विकेट पर 306 रन ही बना पाया। 45वां वनडे शतक लगाते वाले कोहली मैन ऑफ द मैच चुने गए। विराट की सेंचुरी पूरा करते ही सोशल मीडिया पर नीम करोली बाबा भी ट्रेंड करने लगे। लोगों का कहना है कि यह शतक बाबा के आशीर्वाद से ही आया है क्योंकि अपने दर पर माथा टेकने वालों को नीम करोली बाबा कभी खाली हाथ नहीं लौटाते।


दरअसल, विराट अपनी कामयाबी के लिए बाबा नीम करोली से आशीर्वाद मांगते हैं। बाबा नीम करोली को हनुमान जी का अवतार माना जाता है। बीते दिनों विराट अपनी पत्‍नी अनुष्‍का शर्मा और बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड स्थित आश्रम पहुंचे थे। बाबा ने 1964 में उत्‍तराखंड में कुमाऊं की पहाड़ियों के बीच आश्रम की स्‍थापना की थी। आश्रम नैनीताल से करीब 40 किलोमीटर दूर है। दिल्ली में भी नीम करोली बाबा का आश्रम बना हुआ है, महरौली में स्थित है। ऋषिकेश में भी बाबा का भव्य सुंदर सा आश्रम है।
    उत्तरप्रदेश के अकबरपुर में 1900 के आसपास में जन्में बाबा नीम करोली का वास्तविक नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था। 17 साल की उम्र में ही उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हो चुकी थी। 1958 में घर त्यागने के बाद बाबा 1961 में बाबा पहली बार यहगां पहुंचे और 1964 में आश्रम की स्थापना की। नीम करोली बाबा के भक्तों में सिर्फ हिंदुस्तानी ही नहीं बल्कि विदेशी भी शामिल हैं। बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत कई बड़े राजनेता नीम करोली बाबा के दर पर माथा टेकने आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में फैंस कोहली के इस शतक को बाबा नीम करोली का प्रताप बता रहे हैं।
    इस शानदार जीत के बाद कोहली ने कहा, 'मेरी तैयारी और इरादा हमेशा एक जैसा रहता है। मैं नहीं सोचता कि मैंने अपनी पारी में कुछ अलग किया।' बताते चलें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (83) और शुभमन गिल (70) ने भी अर्धशतक जड़ने के अलावा पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़कर भारत के बड़े स्कोर की नींव रखी थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH नेशंस कप 2025-26 के फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में चिले को 6-0 के बड़े अंतर से मात देकर खिताबी…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार यानि 19 जून को कनाडा और कतर के बीच मुकाबले के आखिर में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैंकूवर…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में भिड़ रही है। यह सीरीज भारत की वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों की…
     20 June 2026
    नई दिल्ली: फुटबॉल जगत में एक ऐतिहासिक और अनोखी घटना देखने को मिली है, जब पहली बार किसी खिलाड़ी को मैदान पर बात करते समय अपना मुंह छिपाने की वजह…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा साफ नजर आ रहा है। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर मेजबान टीम ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम के स्टार मनप्रीत सिंह टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। बुधवार को वे अपना 413वां इंटरनेशनल मैच…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों…
     19 June 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा एक मुकाबले में भारतीय टीम का हेलमेट पहने खेलते हुए नजर आए हैं। 48 साल की उम्र में वह…
     16 June 2026
    नई दिल्ली: कड़े तनाव और भारी विवादों के बीच ईरान ने फीफा वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेलकर की। सोफी स्टेडियम…
    Advt.