रूस-यूक्रेन जंग के बीच क्रीमिया से जोड़ने वाले पुल पर विस्फोट

Updated on 09-10-2022 05:55 PM
रूस से क्रीमिया को जोड़ने वाले एक पुल पर शनिवार को आग लग गई, जिसके बाद पुल का एक हिस्सा ढह गया। रूसी अधिकारियों ने बताया कि पुल पर मौजूद एक ट्रक में रखे बम के फटने से विस्फोट हुआ, जिसके बाद आग लगी। सामने  पुल पर धुएं की लपटें उठती हुई दिखाई दे रही हैं। इस घटना से कुछ घंटों पहले ही यूक्रेन के पूर्वी शहर खार्किव में कई शक्तिशाली विस्फोट किए गए थे।

रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने कहा कि आग लगने की वजह से पुल से जा रही कार्गो ट्रेन के डिब्बों में भी आग लग गई और पुल के दो हिस्से आंशिक रूप से ढह गए। इस घटना के बाद ट्रैफिक को सस्पेंड कर दिया गया है।

विस्फोट के बाद पुल पर ट्रैफिक रुका
इससे पहले आरआईए-नोवोस्ती और स्थानीय रूसी अधिकारी ओलेग क्रायचकोव के हवाले से कहा था कि एक ईंधन भंडारण टैंक में आग लग गई और पुल पर ट्रैफिक रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि आग बुझाने का काम जारी था। सोशल मीडिया पर शेयर की गईं तस्वीरों में कथित तौर पर आग लगने से पुल को नुकसान पहुंचाने की बात कही गई है। पूर्वी यूक्रेन के खार्किव शहर में शनिवार तड़के हुए विस्फोटों के कुछ घंटे बाद यह आग लगी, जिससे आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। काफी दूर से यह आग जलती हुई दिखाई दी।

खार्किव के मेयर इहोर तेरखोव ने 'टेलीग्राम' पर कहा कि सुबह-सुबह विस्फोट शहर के केंद्र में हुए मिसाइल हमलों का परिणाम था। उन्होंने कहा कि विस्फोटों से शहर के एक चिकित्सा संस्थान और एक गैर-आवासीय इमारत में आग लग गई। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.