भोपाल में जलती वैन में ब्लास्ट:50 फीट तक परखच्चे उड़े, धमाके की आवाज से दहशत में आ गए लोग

Updated on 18-12-2024 12:28 PM

भोपाल के ऐशबाग में आज एक वैन में आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि वैन के परखच्चे (टुकड़े) 50 फीट तक ऊपर उड़ गए। वहीं 30 से 40 फीट तक आग की लपटें नजर आई। इससे लोग दहशत में आ गए। हालांकि कोई जन हानि नहीं हुई है।

घटना मंगलवार सुबह 11.45 बजे की है। बता दें ऐशबाग इलाके में फातमा बी की मस्जिद के पास एक वैन खड़ी थी। इसमें अज्ञात वजह से आग लग गई। धीरे-धीरे आग फैल गई। इससे वैन आग की लपटों में घिर गई। कुछ देर बाद ही वैन में ब्लास्ट हो गया।

वैन में एलपीजी सिलेंडर लगा था 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वैन में एलपीजी सिलेंडर लगा था। संभवत: यह एलपीजी से ही चलती होगी। आग लगने के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसकी आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया। रहवासी मयंक यादव ने तुरंत फायर ब्रिगेड स्टेशन पर कॉल करके सूचना दी।

इसके बाद बोगदा पुल से दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ब्लास्ट के बाद भी करीब 15 मिनट तक वैन में आग लगी रही।

घरों पर गिरे टुकड़े, घायल कोई नहीं

जानकारी के अनुसार वैन के टुकड़े कुछ घरों पर भी गिरे, लेकिन किसी के भी घायल होने या किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई हैं।

पहले लगा कचरे में आग लगी है, देखा तो वैन जल रही थी 

प्रत्यक्षदर्शी मयंक ने बताया- मैं छत पर घूम रहा था। तभी सामने सड़क पर कुछ जलते हुए देखा। पहले लगा कि कचरे में आग लगी होगी, लेकिन जब ध्यान से देखा तो वैन जल रही थी।

10 मार्केट में 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

दस नंबर मार्केट के अध्यक्ष आनंद सोनी ने बताया- इस मार्केट में ही नेहरू मार्केट भी है। यहां पर एक बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित दो बुटिक और एक आयल पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट सामने आया है। जिसके चलते करीब 20 लाख रुपए का नुकसान होना सामने आया हैं।

मुख्य गेट के बीच में लगा दिया पाइप, घूमती रही दमकल 

अध्यक्ष सोनी ने बताया कि कुछ समय पहले निगम ने मार्केट में निर्माण कराया था। इस दौरान मुख्य गेट के बीच में एक पाइप लगा दिया। जिससे बड़ी गाड़ियां अंदर नहीं जा सकती। यह मंगलवार को बड़ी मुसीबत बन गया। पाइप होने की वजह से दमकल मौके पर नहीं पहुंच पाई। करीब आधा घंटा आग बुझाने में लग गया, जबकि दमकल समय पर आ गई थी। यदि पाइप नहीं होता तो आग विकराल नहीं होती और नुकसान भी नहीं होता।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.