गुजरात चुनाव खत्म होने से पहले BJP की नई तैयारी:राजस्थान, MP-CG चुनावों के लिए दो दिवसीय बैठक आज से

Updated on 05-12-2022 06:08 PM

गुजरात में चुनाव खत्म होने से पहले भाजपा ने अगले चुनावों की तैयारी शुरू करने का निर्णय कर लिया है। आज से दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में दो दिवसीय बैठक होगी, इसमें अगले साल होने वाले राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधी नगर में वोट डालने के बाद तुरंत दिल्ली रवाना होंगे।

बैठक में PM नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्षता जेपी नड्‌डा करेंगे। PM मोदी के संबोधन से बैठक की शुरुआत होगी। विधानसभा चुनावों के अलावा बैठक में अगले लोकसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा होगी। बैठक में सभी राज्यों के प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चों के प्रभारी और संगठन मंत्री हिस्सा लेंगे।

2018 के चुनावों में भाजपा से छिन गए थे तीनों राज्य
2018 के लास्ट में हुए विधानसभा चुनावों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ से भाजपा की सरकार चली गई थी। तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनी थी। राजस्थान में अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और मध्य प्रदेश में कमलनाथ मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, मध्य प्रदेश में 15 महीने सरकार में रहने के बाद कमलनाथ की गद्दी चली गई थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में कांग्रेस के करीब दो दर्जन विधायकों ने पार्टी छोड़ दी थी, जिससे सरकार अल्पमत में आ गई और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा की सरकार बन गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.