दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत:भोपाल के बैरागढ़ में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाया जश्न

Updated on 09-02-2025 12:29 PM

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का जश्न भोपाल के संत नगर में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार की शाम को संत नगर के चंचल चौराहे पर मनीष बागवानी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थक व्यापारियों ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटी।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष और हुजूर विधायक प्रतिनिधि राम बंसल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 10 वर्षों की भ्रष्ट सरकार को नकारते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास के लिए भाजपा को चुना है। जिला उपाध्यक्ष राहुल राजपूत ने बताया कि यह जीत मोदी सरकार की गरीब कल्याण नीतियों पर जनता के विश्वास को दर्शाती है।

मंडल अध्यक्ष मनीष बागवानी ने कहा कि अब दिल्ली में डबल इंजन की सरकार विकास को नई गति देगी।

कार्यक्रम में आर एस एस के प्रमुख स्वयं सेवक बसंत चेलानी, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश जनयानी, माखन सिंह राजपूत, चंद्रप्रकाश इसरानी, किशन अच्छानी, महेश खटवानी, कमल विधानी, सूरज यादव और युवा मोर्चा अध्यक्ष रामु केवट सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.