BJP का स्‍थापना दिवस आज, पीएम मोदी अगली फतह के लिए कार्यकर्ताओं से करेंगे कमर कस लेने की अपील

Updated on 06-04-2023 06:24 PM
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आज स्थापना दिवस है। इसके लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। कार्यकर्ता जश्‍न के मूड में हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी का इस पूरे हफ्ते बिजी शेड्यूल है। नौ अप्रैल को समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करने का प्‍लान है। छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक बीजेपी सोशल जस्टिस वीक के तौर पर मनाएगी। इसके जरिये बीजेपी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी बिगुल बजाएगी। एक हफ्ते तक चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बना ली गई है। इस दौरान सामाजिक कार्यों के साथ कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा फहराने और मिठाई-फल बांटने जैसे निर्देश मिले हैं।

छह अप्रैल 1980 को बीजेपी की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जहां सिर्फ दो सीट जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार यह बीजेपी का 43वां स्थापना दिवस होगा। बीजेपी महासचिव तरुण चुघ ने पार्टी मुख्यालय में बुधवार को इस बाबत प्रोग्राम की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय राजधानी से चुनाव अभियान शुरू करने के बाद पार्टी सदस्य 10.72 लाख से अधिक स्थानों पर दीवारों पर ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ और ‘एक बार फिर से भाजपा सरकार’ के नारे लिखेंगे।

बीजेपी की इस सप्‍ताह है काफी प्‍लान‍िंंग
पार्टी छह अप्रैल को अपने स्थापना दिवस से 14 अप्रैल को बाबासाहेब डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फायदों को उजागर करने के लिए बूथ, ब्लॉक और जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआज जेपी नड्डा करेंगे
चुघ ने कहा था कि पार्टी ने अपने स्थापना दिवस यानी छह अप्रैल से 14 अप्रैल तक एक विशेष सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से की जाएगी। छह अप्रैल को सुबह 9.45 बजे सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनेंगे।

गरीबों और देश के विकास के लिए भाजपा सरकार की ओर से किए गए कार्यों के लिए मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री के संबोधन का देशभर में 10 लाख से अधिक स्थानों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। चुघ ने बताया था कि पार्टी नौ अप्रैल को समाज सुधारक ज्योतिबा फुले और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.