तेलंगाना में इस महीने बीजेपी करेगी धुआंधार सभाएं, हर बूथ पर होगा वोटर्स कनेक्‍ट

Updated on 06-03-2023 05:25 PM
नई दिल्ली:तेलंगाना में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन बीजेपी ने प्रचार का टैंपो हाई रखा है। बीजेपी तेलंगाना में 11 हजार स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग कर चुकी है और अब हर विधानसभा में बड़ी सभा करने की तैयारी है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग ने बताया कि हमने तेलंगाना की हर विधानसभा यानी 119 विधानसभाओं में रैली की तैयारी शुरू कर दी है। पहले स्ट्रीट कॉर्नर मीटिंग में भी सब विधानसभा को कवर किय गया था। इस महीने से बीजेपी के सीनियर नेताओं की भी तेलंगाना में रैली शुरू हो जाएगी। कई केंद्रीय मंत्रियों की रैली होगी। बीजेपी के मुताबिक ऐसी कम से कम 10 बड़ी रैली करने की तैयारी है और फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली होगी। अभी बीजेपी तेलंगाना के हर जिले में जिला स्तर की मीटिंग और कार्यकर्ताओं का ट्रेनिंग प्रोग्राम चला रही है। कार्यकर्ताओं को बताया जा रहा है कि किस तरह लोगों को केंद्र सरकार की स्कीम के बारे में और तेलंगाना को लेकर बीजेपी के विजन के बारे में बताना है। 9 से 11 मार्च तक बीजेपी तेलंगाना में शक्ति केंद्रों की मीटिंग करेगी। चार या पांच बूथों को मिलाकर एक शक्ति केंद्र बनता है।
हर बूथ पर मीटिंग करेगी बीजेपी
तरुण चुग ने कहा कि शक्ति केंद्रों की मीटिंग में राष्ट्रपति का अभिभाषण सुनाएंगे जिससे सभी को इसकी स्पष्टता रहे कि केंद्र सरकार ने किस तरह हर तबके तक लाभ पहुंचाने के लिए स्कीम बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया। इस मीटिंग में कार्यकर्ताओं के बूथ में जाने की तारीखें भी तय की जाएंगी। राज्य भर के 34 हजार बूथों में 11 से 21 मार्च के बीच बैठकें होंगी। चुग ने कहा कि तेलंगाना के चुनाव में केसीआर का अहंकार, करप्शन, परिवारवाद तो बड़ा मुद्दा रहेगा ही साथ ही केसीआर सरकार के अधूरे वादे और असफल योजनाओं के बारे में भी हम घर घर जाकर लोगों को बताएंगे। उन्होंने कहा कि दलित बंधु से लेकर किसान, महिलाओं और युवाओं को जो भी वादे किए गए थे उसमें केसीआर सरकार पूरी तरह फेल रही।
    बीजेपी तेलंगाना में अपना पूरा दम लगा रही है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ एक ही सीट जीत पाई थी। लेकिन ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में सफलता के बाद बीजेपी को तेलंगाना में अपने लिए संभावनाएं दिखने लगी। पिछले चुनाव में केसीआर की अगुवाई वाली बीआरएस (पहले नाम टीआरएस) ने 119 में से 88 सीटें जीती थी। कांग्रेस को तब 19 सीटें मिली थी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.