छत्तीसगढ़ में भाजपा फिर बोलेगी हल्ला:6 महीने में सरकार के खिलाफ BJP की तीसरी बड़ी सभा

Updated on 29-11-2022 07:25 PM

छत्तीसगढ़ में मिशन 2023 को लेकर भाजपा के रणनीतिकार रायपुर और बिलासपुर के बाद इस बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह जिले दुर्ग में सरकार के खिलाफ बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में है। 20 जनवरी को होने वाले इस प्रदर्शन में सरकार के खिलाफ गरीबों को एकजूट करने की योजना बनाई गई है। यही वजह है कि गरीब वर्ग के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना को बंद करने के खिलाफ कांग्रेस को घेरने का ऐलान किया गया है। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को बिलासपुर में भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई, जिसमें मंडल से लेकर बूथ स्तर तक पदाधिकारियों को दुर्ग में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई।

छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी और बढ़ते अपराधों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के बैनर तले अगस्त में राजधानी रायपुर में प्रदर्शन किया था, जिसमें युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या शामिल हुए थे। सीएम हाउस घेरने पहुंचे युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत दिखाई थी। इसके बाद दूसरा बड़ा शक्ति प्रदर्शन बिलासपुर में किया गया, जिसे भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले आयोजित कर महतारी हुंकार रैली का नाम दिया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हुंकार भरते हुए महिला मोर्चा पदधिकारी और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया।

अब दुर्ग में होगा शक्ति प्रदर्शन
जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही भाजपा के रणनीतकार सरकार के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाने की तैयारी में है। पिछले दिनों रायपुर में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में राज्य सरकार के खिलाफ फिर से बड़े प्रदर्शन करने का ऐलान किया गया। इस बार भाजपा ने प्रधानमंत्री आवाज योजना के तहत गरीबों का हक छीनने का आरोप लगाते हुए सरकार की खिलाफत करने का निर्णय लिया है। सोमवार को जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश स्तरीय इस आंदोलन की तिथि का ऐलान किया गया और बताया गया कि 20 जनवरी को दुर्ग में यह प्रदर्शन होगा।

प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव बोले- 16 लाख गरीबों को आवास से किया वंचित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि प्रदेश की गरीब जनता को पिछले चार साल से आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री आवास योजना को ही बंद कर दिया है। केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ दिलाने और गरीबों को उनका हक दिलाने को लेकर भाजपा ने बड़े आंदोलन करने का निर्णय लिया है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.