बीजेपी यूट्यूब चैनलों से पैदा नहीं हुई, जितना जीतेंगे निशाना बनेंगे! विपक्ष पर पीएम मोदी के 5 तीखे वार

Updated on 29-03-2023 06:31 PM
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर करारा प्रहार किया है। राहुल गांधी के लंदन में दिए बयान को लेकर बीजेपी पहले से ही हमलावर है। पीएम ने बिना नाम लिए कहा कि विश्व के मंच पर किसी का डंका बज रहा है तो वह है भारत। ऐसे में देश के अंदर और बाहर की भारत विरोधी शक्तियां एकजुट हो रही हैं। भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर चोट की जा रही है, उन्हें बदनाम किया जा रहा है, विश्वसनीयता खत्म करने की कोशिश की जा रही है। पीएम ने कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार में फंसे हैं, उन पर एक्शन होता है तो वे न्यायिक प्रणाली पर हमला करते हैं। कोर्ट कोई एक्शन लेता है, तो उस पर हमला होता है। कुछ लोगों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। भ्रष्टाचार में लिप्त जितने भी चेहरे हैं, एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं। देश यह देख रहा है। नौ साल में बीजेपी की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया और भ्रष्टाचारियों की जड़ें हिलाकर रख दीं। आजादी के बाद पहली बार इस तरह भ्रष्टाचार पर चोट हो रही है। जनता खुश है। मैं जहां जाता हूं लोग कहते हैं मोदी जी रुकना मत। इस सब पर कुछ लोग अपना गुस्सा भी निकालेंगे लेकिन इनके झूठे आरोपों से न देश झुकेगा, न भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई थमने वाली।


'BJP को मिटाने की कई बार साज़िशें हुईं', पीएम की 5 अहम बातें

  • जो लोग भ्रष्टाचार में फंसे हैं, उन पर ऐक्शन होता है तो वे न्यायिक प्रणाली पर हमला करते हैं। कोर्ट कोई ऐक्शन लेता है, तो उस पर हमला होता है। भ्रष्टाचार में लिप्त जितने भी चेहरे हैं, एक साथ एक मंच पर आ रहे हैं।
  • मोदी ने कहा, कांग्रेस के नेता कभी कहा करते थे कि जनसंघ जनसंघ को उखाड़कर फेंक देंगे। आज की कांग्रेस कहती है- मोदी तेरी कब्र खुदेगी।
  • जनसंघ को मिटाने की, बीजेपी को मिटाने की कई बार साजिशें हुई हैं। ये वे लोग हैं जिन्होंने मुझे भी जेल में डालने की कई साजिशें कीं लेकिन नाकाम रहे। हम बचे हैं, फले हैं फूले हैं तो देशवासियों के प्यार से।
  • बीजेपी यूट्यूब चैनलों और ट्विटर हैंडल से पैदा नहीं हुई है, बीजेपी जमीन पर काम करके, गरीबों के साथ तपकर आगे बढ़ी है।
  • BJP चुनावों में जितना जीत हासिल करती रहेगी उतना ही उसे निशाना बनाया जाएगा।
पीएम बीजेपी मुख्यालय के पास रिहायशी कॉम्प्लेक्स और ऑडिटोरियम की शुरुआत कर रहे थे। इसी मौके पर उन्होंने से बातें कहीं। पीएम ने सांसदों से 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के बीच के समय को सामाजिक न्याय के लिए समर्पित करने को कहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.