खिलते कमल अभियान से अलग-अलग प्रतिभा के धनी युवाओं को जोड़ेगी BJP

Updated on 24-11-2022 03:48 PM

भोपाल

मध्यप्रदेश भाजपा अब वार्डों और पंचायतों के उन प्रतिभाशाली युवाओं को पार्टी से जोड़ेगी जो अलग-अलग प्रतिभा के धनी हैं। ऐसे युवाओं को जोड़ने के लिए एक दिसम्बर से खिलते कमल नाम से अभियान शुरू किया जाएगा। मंडल स्तर पर चलने वाले इस अभियान में एक लाख से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा। यह काम युवा मोर्चा की टीमें करेंगी और प्रदेश संगठन इसकी मानीटरिंग करेगा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बताते हैं कि हर गांव में अनेक प्रतिभाएं हैं। कोई कला और संगीत में पारंगत है तो कोई मलखंब और खेल की अलग-अलग कैटेगरी में अपनी विशेष क्षमता और योग्यता रखता है तो कोई भाषण देने और कोई पढ़ाई में अव्वल है। अलग-अलग विधाओं में पारंगत ऐसे युवाओं को जोड़ने का काम इस दौरान किया जाएगा। युवा मोर्चा ऐसे लोगों को खिलते कमल अभियान से जोड़ेगा। मोर्चा यह सुनिश्चित करेगा कि पार्टी के अभियानों में हर वर्ग के युवा की सहभागिता हो। उन्होंने कहा कि मोर्चा कार्यकर्ताओं को हर विधा के प्रतिभावान युवाओं से युवा नीति के लिए सुझाव लेना है। हमें ग्रामीण क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें समाज के सामने लाने का प्रयास भी करना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.