महाराष्ट्र MLC चुनाव रिजल्ट में BJP का क्लीन स्वीप, 17 में से 16 सीटें जीतीं, बागी गोकुल गीते से हारी नासिक सीट

Updated on 22-06-2026 01:18 PM
मुंबई : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनावों में सत्ताधारी महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। ​​सोमवार को घोषित नतीजों में गठबंधन ने 17 में से 16 सीटों पर जीत दर्ज की। इन 17 सीटों के लिए वोटिंग 18 जून को हुई थी। हालांकि, वोटिंग से पहले ही महायुति के छह उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके थे, जिससे गठबंधन को शुरुआती बढ़त मिल गई थी। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सबसे ज़्यादा फायदा हुआ और उसने 11 सीटें जीतीं, जबकि शिवसेना (शिंदे) ने तीन और नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) ने दो सीटें हासिल कीं।

सिर्फ़ नासिक की सीट महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार के खाते में नहीं गई; वहां निर्दलीय उम्मीदवार और BJP के बागी गोकुल गीते ने शिवसेना के उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हराया। गीते की जीत को इस निर्वाचन क्षेत्र में शिवसेना के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

गोकुल गीते को मिले 357 वोट मिले

गोकुल गीते ने 357 वोट हासिल किए जबकि दराडे को 248 वोट मिले। इस तरह उन्होंने 109 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उनकी यह जीत चौंकाने वाली मानी जा रही है, क्योंकि उम्मीद थी कि उन्हें सत्तारूढ़ दल के उम्मीदवार से कड़ी टक्कर मिलेगी। दराडे एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना से हैं। उन्होंने चुनाव के लिए कई निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ मिलकर निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार किया था।

शिवसेना की एमएलसी मनीषा कायंदे ने परिणाम पर संदेह जताते हुए कहा कि परिणाम को लेकर गंभीर संदेह है क्योंकि हमें आश्वासन दिया गया था कि हमारे उम्मीदवार का समर्थन किया जाएगा गणना केंद्र से यह स्पष्ट होने के बाद कि अधिकतर स्थानीय प्रतिनिधियों ने गीते के पक्ष में मतदान किया है, दराडे निराश होकर वहां से चले गए। नासिक क्षेत्र में तब से विवाद देखने को मिल रहा था जब गीते ने दराडे के खिलाफ अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी, उन्होंने आरोप लगाया था कि दराडे ने उनके खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।

ये प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध

निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों में शिवसेना से रवींद्र फाटक (ठाणे) और दुष्यंत चतुर्वेदी (यवतमाल), NCP से अनिकेत तटकरे (रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग) और विक्रम काकड़े (पुणे), तथा BJP से अरुण लखानी (वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली) और प्राजक्त तनपुरे (अहिल्यानगर) शामिल थे।

बीजेपी के ये प्रत्याशी जीते

BJP के जीतने वाले उम्मीदवारों में सुहास शिरसाट (छत्रपति संभाजीनगर-जालना), अविनाश ब्रह्मनकर (भंडारा-गोंदिया), धैर्यशील कदम (सांगली-सतारा), राजेंद्र राउत (सोलापुर), बसवराज पाटिल (धाराशिव-लातूर-बीड), राजीव पोतदार (नागपुर), नंदकिशोर महाजन (जलगांव), प्रवीण पोटे (अमरावती) और अमर राजुरकर (नांदेड़) शामिल थे। शिवसेना के सैयद खान ने परभणी-हिंगोली निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.