गांव चलो अभियान में उसरवाही पहुंचे बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा

Updated on 13-04-2026 12:27 PM
कवर्धा। कवर्धा जिले के सुदूर वनांचल के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम उसरवाही पहुंच कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जसविंदर बग्गा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो-बस्ती चलो अभियान में शामिल हुए।

मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जसविंदर बग्गा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे "गांव चलो-बस्ती चलो अभियान" के तहत क्षेत्र में भाजपा नेता और पदाधिकारी सक्रिय रूप से गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं का जहां प्रचार-प्रसार कर रहे हैं वहीं योजना के लाभार्थियों के घर पहुंच योजना की सफलता की कहानी सुन भी रहे हैं। यह अभियान 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी अपनी उपलब्धियों और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ साथ संगठन को मजबूत करने में जुटी है।

इस अभियान में हो रहे तीन प्रमुख कार्यक्रम
बग्गा ने बताया कि आम लोगों से सीधे जुड़ने वाले इस  महत्वपूर्ण अभियान में पार्टी ने तीन मुख्य कार्यक्रम तय किए हैं। इसमें सार्वजनिक स्थल में स्वच्छता अभियान, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद शामिल है। ग्राम उसरवाही में भी पहले मंदिर प्रांगण की सफाई के साथ अभियान प्रारंभ किया गया। क्षेत्र में पार्टी को खड़ा करने, उसे मजबूत बनाने और विस्तार देने वाले ग्यारह वरिष्ठ जनों को श्रीफल एवं पार्टी के प्रतीक गमछे से सम्मान किया गया। फिर रेंगाखार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ गांव में प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, किसान सम्मान, महतारी वंदन, उज्ज्वल योजना के  विभिन्न लाभार्थियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया गया।ग्राम उसरवाही में चलाए गए इस अभियान में मंडल अध्यक्ष गजानंद यादव, आईटी सेल के जिला संयोजक विजय पाली, दीपक ठाकुर, रमन सिंह, राकेश जायसवाल,सरपंच फाग बाई, लोहारीडीह सरपंच सायन लता साहू,बूथ अध्यक्ष प्रेम लाल श्रीवास, वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक राम दानदरे , घनश्याम पंच तिलक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और लाभार्थी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.