बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव आज:शाम 4:30 बजे से भरे जाएंगे नामांकन, फैसले से सरप्राइज कर सकती है भाजपा

Updated on 01-07-2025 12:39 PM

मध्यप्रदेश में बीजेपी का अध्यक्ष कौन होगा ये आज तय हो जाएगा। मंगलवार शाम 4:30 बजे से भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में नॉमिनेशन फॉर्म दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी और नाम वापसी होगी।

सीएम की पसंद खंडेलवाल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल हैं। हेमंत खंडेलवाल, डॉ. मोहन यादव की पसंद बताए जाते हैं। महिला उम्मीदवारों में सागर सांसद लता वानखेड़े का नाम भी आगे बढ़ाया गया है।

आदिवासी नेताओं में गजेंद्र-उईके में रेस मप्र में करीब 22 फीसदी आदिवासी हैं। प्रदेश में आदिवासी वर्ग के लिए विधानसभा की 47 सीटें आरक्षित हैं। आदिवासी वर्ग की बड़ी आबादी को देखते हुए ट्राइबल प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर मंथन चल रहा है। आदिवासी नेताओं में खरगोन सांसद गजेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, विधायक कुंवर सिंह टेकाम के नामों पर चर्चा हो चुकी है। फिलहाल गजेंद्र और दुर्गादास के बीच प्रदेश अध्यक्ष की रेस तेज है।

5 बजे तक तस्वीर होगी साफ, कौन होगा अध्यक्ष शाम 4:30 बजे से नामांकन भरना शुरू हो जाएंगे। हालांकि, इस बात की संभावना कम है कि एक से ज्यादा नेता नामांकन दाखिल करें। केंद्रीय नेतृत्व की ओर से नामांकन के वक्त अनौपचारिक तौर पर सूचना आ सकती है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का नामांकन दाखिल होगा। यानी शाम 5 बजे तक ये साफ हो जाएगा कि प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा। रात 8:30 बजे नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट चस्पा हो जाएगी।

379 मतदाता करेंगे प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव बीजेपी के 379 मतदाता मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में हिस्सा लेंगे। जारी सूची में 4 सांसद और 17 विधायक भी शामिल हैं। सांसदों में मौजूद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार खटीक का नाम है।

विधायक प्रतिनिधियों में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ला, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल, राकेश सिंह, विजय शाह, तुलसी सिलावट, एदल सिंह कंसाना, अजय बिश्नोई, संपतिया उईके, ओमप्रकाश सकलेचा, संजय पाठक, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह राजपूत, नारायण सिंह कुशवाहा, मालिनी गौड़ शामिल हैं।

आज शाम भोपाल आएंगे चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी के प्रदेश चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार शाम 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय में संगठन चुनाव के अधिकारी विवेक शेजवलकर और धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में उम्मीदवार 4.30 बजे से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

19 राज्यों के चुनावों के बाद होगा राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब तक बीजेपी के करीब 14 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। शुक्रवार 27 जून को बीजेपी ने तीन राज्यों के चुनाव अधिकारियों के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी ने महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू, उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और पश्चिम बंगाल में रविशंकर प्रसाद को अपना प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। 19 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों का चुनाव होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

एमपी समेत इन राज्यों में होना है चुनाव मध्यप्रदेश के साथ उत्तरप्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड जैसे राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होना है। जबकि असम, सिक्किम, बिहार, अरुणाचल, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गोवा, केरल, लक्ष्यद्वीप, मेघालय, नागालैंड, राजस्थान और जम्मू कश्मीर में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.