बीजेपी या कांग्रेस... कर्नाटक पर किसका होगा कब्जा? चुनाव से पहले चौंका रहा ये ओपिनियन पोल

Updated on 08-05-2023 06:38 PM
नई दिल्ली:कर्नाटक चुनाव से ठीक पहले एक और ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसके अनुसार कांग्रेस राज्य की सबसे बड़ी पार्टी होगी। हालांकि उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे में कांग्रेस को 105 तो वहीं बीजेपी के खाते में 85 सीटें जाती दिख रही हैं। इसके साथ ही जनता दल एस को 32 तो वहीं अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस बहुमत से 8 सीट दूर दिख रही है।

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों में से कांग्रेस 105 सीटें जीत सकती है। ओपिनियन पोल के वोट सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 40.32, बीजेपी को 35.5 फीसदी और जेडीएस को 17.81 फीसदी वोट मिल सकते हैं। 2018 के चुनाव में बीजेपी ने 104 तो वहीं कांग्रेस ने 80 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कर्नाटक में दस मई को चुनाव है।

एक दूसरे ओपिनियन पोल में भी कांग्रेस को बढ़त दिख रही है। शनिवार को आए सी वोटर (C Voter Opinion Poll) की ओर से जारी सर्वे में बीजेपी (BJP) से अधिक कांग्रेस (Congress) को सीटें मिलती दिखाई गईं। एबीपी न्यूज और सीवोटर के सर्वे में कांग्रेस सरकार बनाती हुई दिख रही है। इस सर्वे में कांग्रेस को 110 से 122 सीटें मिल रही हैं। वहीं बीजेपी को 73 से 85 सीटें मिल रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.