बृजभूषण शरण सिंह के WFI चुनाव न लड़ने पर BJP MLC ने खेल मंत्री को लिखा पत्र, आत्मघाती कदम की बात क्यों कही?

Updated on 15-06-2023 06:57 PM
अभय सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) के पक्ष में अब खुलकर बीजेपी नेताओं सामने आने लगे है। बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिख दिया है। आगामी दिनों में होने वाले डब्ल्यूएफआई चुनाव (WFI Election) को लेकर बीजेपी एमएलसी ने पत्र के माध्यम से कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के परिवार और सहयोगियों को चुनाव लड़ने से रोकना एक आत्मघाती कदम होगा। इस फैसले से प्रदेश की राजनीति में समाज का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा अपमानित महसूस करेगा। साथ ही अनुराग ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि खेल मंत्री के रूप में ऐसी सहमति देने से आपको बचना चाहिए। बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की कि चुनाव निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी के लिये खुला अवसर उपलब्ध होना चाहिए।


दरअसल एक प्रतिष्ठित अखबार में छपी खबर का जिक्र करते हुए गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह स्तब्धकारी और क्षत्रिय समाज के लिए अपमानजनक है। बीजेपी एमएलसी ने बताया कि 7 जून को खेल मंत्री और पहलवानों के साथ बैठक हुई थी, जिसमें सांसद बृजभूषण शरण सिंह के परिवार और सहयोगियों के चुनाव न लड़ने पर सहमति बनी थी। इसको लेकर देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अगर ऐसी सहमति बनी है तो यह लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ होगी। उन्होंने कहा कि पहलवानों का धरना राजनीति से प्रेरित और पीएम मोदी के विरोधियों की रणनीति के साथ ही खेल संघ पर कब्जे का प्रयास है

पहलवान टूलकिट की तरह इस्तेमाल हो रहे- एमएलसी
बीजेपी एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ साजिश के तहत आधारहीन, कपोलकल्पित और झूठे आरोप लगाए गए है। उन्होंने कहा कि धरना देने वाले पहलवान मोदी विरोधियों द्वारा टूलकिट की तरह इस्तेमाल होते रहे हैं। इसके साथ ही बीजेपी एमएलसी ने साफ शब्दों में अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नाजायज मांगों के लिए झुकने का कोई अंत नहीं होगा, बल्कि एक ऐतिहासिक राजनीतिक भूल होगी।

6 जुलाई को होना है डब्ल्यूएफआई का चुनाव
जानकारी के मुताबिक, डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारी सदस्यों के लिए छह जुलाई को चुनाव होंगे। इसी दिन नतीजे भी आने की उम्मीद है। बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के साथ ही उनके बेटे करण भूषण उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के प्रमुख और दामाद आदित्य प्रताप सिंह बिहार इकाई के प्रमुख के पद पर तैनात रहे हैं। उधर बृजभूषण पर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवानों ने यौन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.