कर्नाटक चुनाव हारी भाजपा, अब राज्यसभा में भी दिखेगा साइड इफेक्ट!

Updated on 15-05-2023 07:30 PM
नई दिल्ली: कर्नाटक में भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी थी लेकिन कांग्रेस प्रचंड जीत हासिल करने में कामयाब रही। अब कर्नाटक में हार का असर भाजपा को राज्यसभा में भी देखने को मिलेगा। हालांकि पिछले साल कर्नाटक की 4 राज्यसभा की सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी को 3 सीटें हासिल हुईं थीं। कर्नाटक में राज्यसभा की 12 सीटें हैं। आगे जब ये सीटें खाली होंगी तो बीजेपी को संख्या बल पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। मौजूदा समय में राज्यसभा में बीजेपी की 92 सीटें हैं, जबकि कांग्रेस की 31 सीटें ही हैं। तृणमूल कांग्रेस की 13 सीटें, आम आदमी पार्टी और डीएमके की 10-10 सीटें हैं। कर्नाटक से उच्च सदन के चार सदस्य अगले साल रिटायर होने वाले हैं, ऐसे में कांग्रेस को तीन सीटें फिर से मिल जाएंगी। तीन साल में पार्टी की पोजीशन भी राज्य की 12 सीटों में से 7 पर पहुंच जाएगी।


उच्च सदन की बात करें तो कर्नाटक में इस समय भाजपा के पास 6, कांग्रेस के पास 5 और जेडीएस के पास 1 सीट है। चुनाव में जेडीएस को तगड़ा झटका लगा है और अब 2026 में एचडी देवगौड़ा का कार्यकाल पूरा होने के बाद जेडीएस की उच्च सदन में पोजीशन शून्य हो जाएगी। अगले साल रिटायर होने वालों में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और तीन कांग्रेस के सांसद हैं। इस समय चार जम्मू-कश्मीर और दो नामित सीटें राज्यसभा की खाली हैं। इस समय कुल संख्या 239 है।

हाल में बीजेपी हिमाचल और कर्नाटक का चुनाव हारी है। हिमाचल में कुल 3 सीटें हैं। वहां कांग्रेस को जितनी सीटें मिली हैं उस हिसाब से पार्टी को अगले संसदीय चुनावों से पहले अप्रैल 2024 में राज्यसभा की 3 में से एक और दो साल बाद दूसरी सीट मिल जाएगी। फिलहाल राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश के सभी 3 सदस्य बीजेपी से हैं। इसमें पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल हैं, जो अप्रैल 2024 में रिटायर होंगे। राज्य की तीसरी सीट का फैसला केवल अगली विधानसभा द्वारा तय किया जाएगा, क्योंकि 2028 में वहां सीट खाली होगी।

इस साल बीजेपी ने गुजरात विधानसभा में जबरदस्त जीत हासिल की है। गुजरात में राज्यसभा की 11 सीटें हैं। 2026 तक गुजरात के सभी 11 राज्यसभा सदस्य बीजेपी के होंगे। फिलहाल गुजरात से राज्यसभा में बीजेपी के 8 और कांग्रेस के 3 सदस्य हैं। अगले साल अगस्त में राज्यसभा में खाली हो रही 3 सीटों पर बीजेपी अपने सदस्य बनाएगी। अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव के आसपास राज्यसभा की सीटों में बड़ा परिवर्तन होगा। तब राज्यसभा की 56 सीटों के लिए मतदान होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.