युवक को जीप से कुचलने वाला BJP नेता निष्कासित:कबाड़ी से करोड़पति बना, पाइपलाइन चोरी का आरोपी रहा

Updated on 27-12-2022 09:11 PM

चुनावी रंजिश में निर्दलीय पार्षद के भतीजे को थार जीप से कुचलने के आरोपी BJP नेता मिश्रीचंद गुप्ता को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 8 आरोपियों में से अब तक 5 की गिरफ्तारी हो चुकी है। मिश्रीचंद गुप्ता फरार है।

मिश्रीचंद गुप्ता (45 साल) और उसके परिवार का शुरुआती दौर आर्थिक बदहाली में गुजरा है। भले ही आज करोड़ों की प्रॉपर्टी है, लेकिन कभी कबाड़ और बर्तन की छोटी दुकान से आजीविका चलती थी। धीरे-धीरे राजनीति और फिर अपराध की दुनिया में प्रवेश हुआ।

घटना सागर के मकरोनिया की है। गुरुवार रात मकरोनिया चौराहे जगदीश यादव उर्फ जग्गू को जीप से कुचलकर मार डाला था। जगदीश (30) मकरोनिया थाना क्षेत्र के कोरेगांव का रहने वाला था। मकरोनिया चौराहे पर पवन यादव की डेयरी पर काम करता था। निर्दलीय पार्षद किरण यादव का भतीजा था। किरण यादव ने मिश्रीचंद गुप्ता की पत्नी मीना को पार्षद चुनाव में 83 वोट से हराया था।

घटना के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को जगदीश के परिवार और समाज के लोगों ने बड़ा प्रदर्शन किया था। प्रशासन ने मिश्रीचंद के होटल के अवैध हिस्से को गिरा दिया था। आरोपी लवी गुप्ता, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता, भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता, वकील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और आशीष मालवीय पर केस दर्ज हुआ था।

आरोपी लकी गुप्ता और हनी गुप्ता बटालियन क्षेत्र से पकड़े गए हैं। उनसे वारदात में प्रयुक्त लाठी और कुल्हाड़ी जब्त की है। कुल 8 आरोपियों में से पुलिस अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी वकील गुप्ता, लवी गुप्ता और आशीष मालवीय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया कि हत्या के मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीमें फरार आरोपी मिश्रीचंद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और धर्मेंद्र गुप्ता की तलाश कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.