माफी मांगें बीजेपी नेता बंदी संजय, बीआरएस नेता केटीआर ने केंद्रीय मंत्री पर ठोंका 10 करोड़ की मानहानि का मुकदमा

Updated on 16-09-2025 02:48 PM
हैदराबाद: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एमएलए के. टी. रामाराव (केटीआर) ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। हैदराबाद के सिटी सिविल कोर्ट में दायर मुकदमे में उन्होंने 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है। केटीआर का आरोप है कि बंदी संजय ने उनके खिलाफ झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानि करने वाले आरोप लगाए हैं।

सभी प्लेटफॉर्म से कंटेंट हटाने की मांग

बीजेपी नेता बंदी संजय ने 8 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केटीआर पर तेलंगाना के स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच (एसआईबी) के दुरुपयोग, अवैध फोन टैपिंग और वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होने के आरोप लगाए थे। ये आरोप कई टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर भी दिखाए गए। केटीआर ने सभी प्लेटफॉर्म से मानहानि करने वाले कंटेंट को हटाने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने संजय से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा है।

'बंदी संजय ने राजनीतिक बदले की भावना से लगाए आरोप'

केटीआर का कहना है कि बंदी संजय ने राजनीतिक बदले की भावना से ये आरोप लगाए हैं। उनका मकसद केटीआर की छवि खराब करना है। उन्होंने आगे कहा कि 11 अगस्त को बंदी संजय को कानूनी नोटिस भी भेजा था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। केटीआर ने कहा जिसकी वजह से उनको कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

कोर्ट जल्द करेगा इस मामले की सुनवाई

केटीआर ने कहा, "एक निर्वाचित केंद्रीय मंत्री द्वारा इस तरह की गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक टिप्पणी करने से जनप्रतिनिधियों की विश्वसनीयता, गरिमा और विश्वास पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।" यह मामला हैदराबाद के सिटी सिविल कोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने दायर किया गया है। कोर्ट जल्दी ही इस पूरे मामले की सुनवाई करेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.