बीजेपी नेता अन्नामलाई ने किया मोदी सरकार के फैसले का विरोध, आदेश वापस लेने की मांग
Updated on
27-05-2026 12:49 PM
चेन्नेई: बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन भाषाओं को अनिवार्य बनाने वाली हालिया अधिसूचना को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने मंत्रालय से आग्रह किया कि पहले तय की गई समयसीमा यानी 2029-30 शैक्षणिक वर्ष से ही इस नीति को लागू किया जाए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 15 मई6 को एक अधिसूचना जारी कर सभी संबद्ध स्कूलों को सूचित किया कि वर्तमान शैक्षणिक वर्ष से ही कक्षा नौ के छात्रों के लिए तीसरी अनिवार्य भाषा शुरू की जाएगी। यह बदलाव पहले निर्धारित 2029-30 की समयसीमा से काफी पहले लागू किया जा रहा है।
अन्नामलाई ने सरकार से क्यों कर डाली ये मांग
अन्नामलाई ने इस फैसले को छात्रों और अभिभावकों के लिए असुविधाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह कई अभिभावकों, विशेषकर तमिलनाडु के अभिभावकों के लिए एक झटका है। क्योंकि उनके बच्चों ने कक्षा छठी में ही अपनी पसंद की भाषा चुन ली थी। संशोधित अधिसूचना के अनुसार, कक्षा नौ के छात्रों को एक जुलाई, 2026 से तीन भाषाएं सीखनी होंगी, जिनमें से दो भारत की मूल भाषाएं होनी चाहिए। इतने कम समय में कक्षा नौ के छात्र से एक नई भाषा सीखने की अपेक्षा करना बच्चों पर दबाव डालेगा और उनके समग्र पठन-पाठन के परिणाम को प्रभावित करेगा।
सीबीएसई के इस फैसले का किया अन्नामलाई ने स्वागत अन्नामलाई ने कहा कि अप्रैल 2026 में जब सीबीएसई ने घोषणा की कि कक्षा छठी के छात्रों के लिए तीन भाषाएं अनिवार्य होंगी जिनमें से दो भारत की मूल भाषाएं होनी चाहिए, तो उन्होंने भी इस निर्णय का स्वागत किया था। उन्होंने यह भी बताया कि अप्रैल 2026 की उसी अधिसूचना में स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सीबीएसई विद्यालयों में कक्षा नौवीं के छात्रों के लिए तीसरी भाषा केवल शैक्षणिक वर्ष 2029-30 से अनिवार्य की जाएगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)
जयपुर: राजस्थान के वाहन चालकों और किसानों के लिए एक बड़ी और चिंताजनक खबर है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों और आपूर्ति के गंभीर संकट से जूझ रहे…
मुरादाबाद: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. एसटी हसन ने सड़कों पर नमाज पढ़ने और त्योहार मनाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर चल…
चेन्नेई: बीजेपी नेता के अन्नामलाई ने मोदी सरकार के फैसले का विरोध किया है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन भाषाओं को अनिवार्य बनाने…
पटना, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को बिहार समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के दौरान की गई विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को वैध और संवैधानिक करार दिया है।मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत…
मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले बिल्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद अब प्रशासनिक हस्तक्षेप…
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सत्ता में आने पर बंगाल को 'घुसपैठिया मुक्त' बनाने का वादा किया था। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के…
नई दिल्ली, केंद्र सरकारी की 113 साल पुराने दिल्ली जिमखाना क्लब को लेकर बनाई गई जनरल कमेटी ने सोमवार को सरकार से अपील की है कि क्लब का कामकाज प्रभावित न…
नई दिल्ली, कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार आज सुबह 11 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी के साथ बैठक करेंगे। राज्य में मुख्यमंत्री और…