देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम कर रही भाजपा की सरकार-PM मोदी

Updated on 02-09-2022 05:07 PM

कोच्चि में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कुछ दिन पहले ही देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। आजादी का अमृत काल देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम करने का है और इसमें केरल के परिश्रमी लोगों की बहुत बड़ी भूमिका है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलते हुए भाजपा की सरकार बड़े संकल्पों को सिद्धि में बदल रही है।

केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब, दलित, पीड़ित, वंछित, आदिवासी सभी तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने की है। भाजपा के नेतृत्व में चल रही केंद्र की NDA सरकार केरल के लोगों की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के प्रति बहुत ही संवेदनशील है। हमारी सरकार देश के हर गरीब को पक्का घर देने का अभियान चला रही है। PM आवास योजना के तहत केरला के गरीबों के लिए भी लगभग दो लाख पक्के घर स्वीकृत किए गए हैं। केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने पर बल दे रही है। इस योजना का बहुत बड़ा फायदा केरल के युवाओं को होगा।

आजादी के अमृत काल में देश आधुनिक बुनियादी ढांचों पर बहुत ज्यादा बल दे रहा है। केरल में कई योजनाओं पर केंद्र सरकार लगभग 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है। हमारी सरकार देश के छोटे किसानों और हमारे मछली पालकों को लेकर भी बहुत संवेदनशील है। PM किसान सम्मान निधि का लाभ केरल के 37 लाख किसान परिवारों को हो रहा है।

पूरे देश में जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां तेजी से विकास हो रहा है क्योंकि डबल इंजन की सरकार है। ये डबल इंजन की सरकार केरल के विकास को भी नई ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती है। भाजपा की ताकत केरल के काम आने वाली है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.