BJP को मिला कांग्रेस से 6 गुना ज्यादा चंदा:2021-22 में भाजपा को मिले 614 करोड़ रुपए

Updated on 30-11-2022 05:55 PM

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 2021-22 के दौरान केंद्र में सत्ता में काबिज भाजपा सरकार को 614.53 करोड़ रुपए चंदे मिले, जो कांग्रेस पार्टी को मिले चंदे से 6 गुना ज्यादा है। वहीं, कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 95.46 करोड़ रुपए चंदा मिला। हाल ही में कुछ पार्टियों ने चुनाव आयोग को चंदे की लेटेस्ट कंट्रीब्यूशन रिपोर्ट पेश की थी, जिसे मंगलवार को पेश किया गया।

BJP- कांग्रेस के चंदे में 28-28 फीसदी की वृद्धि
पिछले आंकड़ों की बात करें तो भाजपा को साल 2020-21 में 477 करोड़ रुपए का चंदा मिला था, जबकि कांग्रेस को 74.7 करोड़ रुपए मिले थे। यानी इस साल दोनों पार्टियों के चंदे में 28-28 फीसदी की वृद्धि हुई है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 2021-22 के दौरान चंदे के रूप में 43 लाख रुपए मिले, जबकि दिल्ली में AAP सरकार को 2021-22 के दौरान 44.54 करोड़ रुपए चंदे के तौर पर दिए गए।

CPI-M को नुकसान, NCP को फायदा
2020-21 के दौरान CPI-M को 12.8 करोड़ रुपए मिले थे। जबकि इस साल सिर्फ 10.05 करोड़ रुपए चंदा मिला। इस तरह पार्टी को 21.7 फीसदी का नुकसान हुआ है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) सबसे ज्यादा चंदा हासिल करने के मामले में तीसरे नंबर की पार्टी है और उसे 57.9 करोड़ रुपए मिले। जबकि NCP को पिछले साल 26.2 करोड़ ही मिले थे। पिछले साल की तुलना में NCP को 120 फीसदी की वृद्धि हुई।

20 हजार से ऊपर के चंदों का हिसाब रखता है EC
चुनाव आयोग के मौजूदा नियमों के मुताबिक देश के सभी राजनीतिक पार्टियों को 20 हजार रुपए से ज्यादा वाले सभी चंदों का हिसाब देना होता है। साथ ही राजनीतिक दलों को आयोग के समक्ष इस बारे में रिपोर्ट देनी होती है। व्यक्तियों और संस्थाओं के अलावा, चुनावी ट्रस्ट भी पार्टियों को फंड दिया करते हैं। प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट सहित इलेक्टोरल ट्रस्टों का भाजपा की किटी में मेन योगदान रहा है।

2018 में चुनावी बॉन्ड या इलेक्टोरल बॉन्ड (EB) योजना की शुरुआत के बाद से अब तक सबसे ज्यादा बॉन्ड मुंबई में बिके हैं। इसके अलावा कैशिंग में दिल्ली पहले नंबर पर है। RTI में यह बड़ा खुलासा हुआ है। कमोडोर लोकेश बत्रा (रिटायर्ड) की ओर से इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर RTI दायर की गई थी। इसके जवाब में SBI ने 23 नवंबर, 2022 को ये आंकड़े जारी किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.