अमित शाह के दौरे से कश्मीर में भाजपा गदगद, बारामूला की सभा में जुटी भीड़ देख जगी उम्मीदें

Updated on 07-10-2022 05:30 PM

 नई दिल्ली।
 
चुनावी तैयारियों में जुटे जम्मू कश्मीर में बदलाव की आहट सुनाई देने लगी है। आतंकवाद के दौर से तेजी से बाहर निकल रहे इस केंद्र शासित प्रदेश में दहशत की जगह विश्वास का माहौल बना है। हाल में गृह मंत्री अमित शाह की घाटी के बारामूला में हुई बड़ी सभा इसका बड़ा उदाहरण है। बारामूला में 35 साल बाद केंद्र सरकार के किसी मंत्री ने सभा की है। राज्य में मतदाता सूचियों के सत्यापन का काम तेजी से हो रहा है। इसके बाद चुनाव आयोग वहां पर नई विधानसभा के लिए चुनाव तारीखों को लेकर फैसला लेगा। गृहमंत्री अमित शाह के हाल के जम्मू कश्मीर के दौरे में बदले हुए कश्मीर की तस्वीर साफ दिखाई दी। राजौरी और बारामूला में शाह के सभाओं में जुटी भीड़ की प्रतिक्रिया को लेकर भाजपा नेता भी उत्साहित हैं। खासकर घाटी में शाह की बारामूला की सभा से साफ है कि जम्मू कश्मीर अब अपने चार दशक पुराने दौर में लौट रहा है। 35 साल बाद किसी केंद्रीय मंत्री ने यहां पर सभा की। भीड़ भी जुटी और वह प्रतिक्रिया भी दे रही थी।

शहीद के घर पैदल पहुंचे अमित शाह
सरकार कितनी सहजता से लोगों के बीच पहुंच रही है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गृह मंत्री अमित शाह एक शहीद के परिजनों से मिलने 1200 फुट ऊंचाई पर स्थित उसके घर पैदल चलकर पहुंचे। शहीद के पिता भी आतंकवाद के खिलाफ लड़े थे। बीते तीन साल में जम्मू कश्मीर तेजी से मुख्यधारा में लौट रहा है। केंद्र सरकार के बड़े और कड़े फैसलों के साथ राज्य में उपराज्यपाल के नेतृत्व में उठाए जा रहे बड़े कदमों का असर अब दिखाई देने लगा है। आतंकवाद की जड़ें कमजोर हो रही हैं और घाटी में नए बदलाव को साफ देखा जा सकता है। सामाजिक तौर पर सिनेमा घरों को फिर से खोलना और उनमें लोगों की भीड़ का जुटना काफी महत्वपूर्ण है।

पाकिस्तान से आए लोग भी डालेंगे वोट
राजनीति प्रक्रिया की बहाली के लिए नए परिसीमन के बाद चुनाव की तैयारी हो रही है। मतदाता सूची को अंतिम रूप देने का काम चल रहा है और एक-एक वोटर का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि विपक्ष को कोई उंगली उठाने या कमी निकालने का मौका ना मिल सके। पश्चिमी पाकिस्तान और पाक अधिकृत क्षेत्र से आए लोगों और देशभर में फैले जम्मू कश्मीर के विस्थापितों को मतदाता सूची में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा पिछले 15 साल से वहां पर रह रहे लोगों को भी विधानसभा चुनाव में मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है।

कुछ नेताओं के लिए बनाई गई विधानसभाओं को भी नये सिरे से तैयार किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि शेख अब्दुल्ला के समय उनके क्षेत्र में ऐसे आधा दर्जन गांवों को भी जोड़ा गया था जो कि वहां की पहुंच से काफी दूर थे। लेकिन उन्हें सिर्फ इसलिए जोड़ा था क्योंकि कभी अब्दुल्ला वहां के स्कूल में पढ़े थे। इस तरह की अन्य कई विसंगतियां को भी परिसीमन में दूर किया गया है।

घाटी में भी अपनी ताकत बढ़ा रही भाजपा
भाजपा की दृष्टि से देखा जाए तो वह अपनी ताकत को अब जम्मू क्षेत्र से घाटी में भी तेजी से बढ़ा रही है। पार्टी के एक प्रमुख नेता ने संकेत दिए हैं कि भाजपा अपने दम पर चुनावी तैयारी कर रही है लेकिन उन लोगों को भी अपने साथ ला सकती है जो हुर्रियत और जमात-ए-इस्लामी को मान्यता नहीं देते हैं एवं पाकिस्तान के बिना भी शांति के पक्षधर हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.