बीजेपी ने 8 पाइंट में दी सख्त हिदायत; कहा-संगठन और कार्यकर्ता की वजह से आप मंत्री

Updated on 06-03-2023 05:09 PM

मध्यप्रदेश में सत्ता की 5वीं पारी खेलने के लिए बीजेपी ने सत्ता और संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी है। शिवराज सरकार की महत्वकांक्षी 'लाडली बहना' योजना की लॉन्चिंग से पहले पार्टी संगठन ने मंत्रियों की क्लास ली। बीजेपी ने मंत्रियों को 8 पाइंट में सख्त हिदायत दी। उन्हें कहा गया कि संगठन के कामों को प्राथमिकता दें।

रविवार सुबह बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में हुई मंत्रियों की इस बैठक में खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी मीटिंग में शामिल हुए।

मंत्रियों को बीजेपी संगठन की तरफ से साफ कहा गया है कि यदि हम सरकार में हैं, तो संगठन और कार्यकर्ताओं की वजह से और इसी कारण से आप मंत्री हैं, इसलिए संगठन के कामों को प्राथमिकता दें। पार्टी जो भी कार्यक्रम निर्धारित करे, उन्हें गंभीरता पूर्वक समयबद्ध तरीके से पूरा करें। किसी भी हालत में कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने की कोशिश करें। कार्यकर्ताओं का संतुष्ट होना बहुत जरूरी है। जो मंत्री संगठन के कामों में गंभीरता नहीं दिखाएंगे, आगे स्वयं उत्तरदायी होंगे।

इन 8 बिंदुओं पर दी गई मंत्रियों को नसीहत

  • हर महीने कोर कमेटी की बैठक के लिए उपलब्ध रहें।
  • प्रभार के जिलों में एक रात जरूर गुजारें।
  • जिले के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ कभी-कभी भोजन करते रहें
  • जिले में प्रवास के दौरान सबसे पहले जिला कार्यालय जाकर जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षों से चर्चा करें, इसके बाद सरकारी बैठकों में जाएं
  • जिले के 2-3 कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर अलर्ट पर रखें, ताकि आपात स्थिति में वे सीधे बात कर सकें
  • जिले में होने वाली सरकारी नियुक्तियां जल्द से जल्द पूरी करें
  • किसी भी सामाजिक संस्था संगठन के किसी कार्यक्रम में सहमति देने से पहले स्थानीय जिला अध्यक्ष से चर्चा जरूर कर लें
  • संगठन के कार्यक्रमों को प्राथमिकता से पूरा करें।

मंत्रियों ने दिया प्रभार के जिलों के प्रवास का रिपोर्टकार्ड

नगरीय प्रशासन राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया ने बताया कि बैठक में सार्थक चर्चा हुई है। मंत्रियों ने अपने प्रभार के जिलों के प्रवास की जानकारी दी है। सभी मंत्रियों को प्रभार के जिलों में प्रवास बढ़ाने को कहा गया है। कई मंत्री ऐसे हैं जिन्होंने अपने प्रभार के जिलों की दूरी ज्यादा होने की परेशानी बताई है। मंत्रियों के अनुरोध पर जल्द ही प्रभार के जिलों में बदलाव भी किया जाएगा।

सीएम ने किया पौधारोपण, पार्टी नेताओं ने दी बर्थडे की बधाई

सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय के गार्डन में मंत्रियों के साथ पौधारोपण किया। इससे पहले बैठक में पार्टी संगठन के पदाधिकारियों और मंत्रियों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई भी दी। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सीएम शिवराज सिंह को तिलक लगाया, उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया।

निगम-मंडलों की लिस्ट पर भी मंथन

बीजेपी दफ्तर में हुई बैठक में सीनियर नेताओं को एडजस्ट करने पर भी चर्चा हुई। प्रदेश के खाली पड़े निगम-मंडल, बोर्ड में नेताओं को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य नियुक्त करने पर भी चर्चा हुई है। संभवत: विधानसभा सत्र खत्म होते ही इनकी लिस्ट भी जारी हो सकती है।

मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द संभव

सूत्रों की मानें तो विधानसभा के बजट सत्र के बाद कैबिनेट में भी फेरबदल किया जा सकता है। कई मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे। मालूम हो कि मंत्रिमंडल में चार पद खाली हैं। इन पर भी नियुक्तियां की जा सकती है। कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.