विधायक के सामने BJP पार्षद को चाकू मारा:पेट में 6 टांके आए

Updated on 09-12-2022 05:03 PM

उज्जैन में विधायक के सामने BJP पार्षद को चाकू मार दिया गया। पार्षद के पेट में 6 टांके आए हैं। वे परिवार के साथ मैरिज गार्डन में शादी में गए थे। गार्डन के बाहर गाड़ी पार्किंग को लेकर कुछ युवकों से झगड़ा हो गया। इसी बीच एक युवक ने चाकू निकालकर पार्षद के पेट में घोंप दिया। विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्षद को बचाया।

घटना गुरुवार रात 11 बजे शहर के खाक चौक इलाके की है। वार्ड 24 से भाजपा पार्षद सुशील श्रीवास यहां मैरिज गार्डन कृष्णा वाटिका में शादी में आए थे। उज्जैन उत्तर से विधायक व पूर्व मंत्री पारस जैन भी शामिल हुए थे। दोनों जब गार्डन से बाहर की ओर लौटने लगे, तभी एंट्री गेट पर 5 से 6 युवकों ने अचानक पार्षद पर हमला कर दिया। उन्हें लातों से मारा, एक ने चाकू घोंप दिया। विधायक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्षद को बचाया, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

ये था विवाद का कारण
विधायक और पार्षद की गाड़ी एंट्री गेट पर खड़ी थी। सामने से एक और कार आ रही थी। सामने से आ रही गाड़ी का रास्ता रुकने की वजह से पार्षद और हमलावर के बीच पहले कहासुनी हई, इसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने मारपीट कर दी। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस अब इन्हीं फुटेज के आधार पर आरोपियों का पता लगा रही है।

विधायक बोले, युवक नशे में थे
विधायक जैन ने बताया कि वह भी शादी में गए थे। बाहर निकले तो विवाद होते देख बीचबचाव कर श्रीवास को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले युवक नशे में थे, जो काजीपुरा के मीणा बताए जा रहे हैं। वे काले रंग की कार से आए थे और भाग गए।

शादी फंक्शन में अफरा-तफरी मची
शादी में हुई चाकूबाजी की घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पार्षद को घायल अवस्था में पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां शुरुआती इलाज के बाद शहर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। खबर लगते ही महापौर सहित बीजेपी के दूसरे नेता हाल जानने पहुंचे। पार्षद की स्थिति खतरे से बाहर है।

रात में पार्षद को आ रहे थे चक्कर, इसलिए नहीं हो पाए बयान
जीवाजीगंज थाना प्रभारी गगन बादल ने कहा कि जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। CCTV के आधार पर आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। रात में पार्षद के बयान लेने अस्पताल गए थे, लेकिन उन्होंने कहा कि अभी चक्कर आ रहे हैं, इसलिए आज रिपोर्ट लिखी जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.