एमपी के भिंड में पथराव से भाजपा प्रत्याशी घायल, 1 बजे तक 45.40 प्रतिशत मतदान

Updated on 17-11-2023 02:20 PM

 मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों चुनाव के लिए सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग में एक बजे तक 45.40% मतदान हुआ है। भिंड में पथराव में भाजपा प्रत्याशी घायल हो गए। छतरपुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह नाती राजा के समर्थक को कार से कुचलकर हत्या की घटना सामने आई है। उधर शुजालपुर सहित कुछ स्थानों पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। हरदा जिले के धनगांव में पोलिंग बूथ पर करंट लगने से मतदाता की मौत हो गई। छिंदवाड़ा में नकुल नाथ को पोलिंग बूथ में घुसने से रोक दिया। यहां पढ़‍िए लाइव अपडेट्स, फोटो और वीडियो...

इंदौर जिले में एक बजे तक करीब साढ़े 37 प्रतिशत मतदान, ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा

 दोपहर एक बजे तक मतदान

मध्य प्रदेश में  45.40% मतदान

-इंदौर जिले में 37.42 प्रतिशत

इंदौर की नौ विधानसभा में अब तक हुआ मतदान

देपालपुर - 46.48 %

महू -  43.05%

इंदौर 1 - 33.17%

इंदौर 2 - 33.62 %

इंदौर 3 - 32.17%

इंदौर 4 - 35.16%

इंदौर 5 - 33.27%

राऊ   - 37.31% 

सांवेर - 40.80 %

 

- शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक मतदान

1 : 47 : 36 PM

राजगढ़ में दोपहर एक बजे तक 51.24 % प्रतिशत मतदान

 राजगढ़ जिले में दोपहर एक बजे तक  51.24 % मतदान हो चुका है। 

ब्यावरा : 46.76%

खिलचीपुर : 54.32%

नरसिंहगढ़ : 48.8%

राजगढ़ : 51.74%

सारंगपुर : 55.3%

1 : 36 : 32 PM

बड़वानी की चारों विधानसभाओं में अब तक मतदान का प्रतिशत

बड़वानी जिले की चारों विधानसभा में अब तक मतदान का प्रतिशत

बड़वानी विधानसभा 37.48%
पानसेमल 46.81%
राजपुर 41.89%
सेंधवा 40.57%

1 : 36 : 27 PM

 गुना में दोपहर एक बजे तक 46.88 फीसद मतदान।

1 : 35 : 56 PM

हरदा जिले में दोपहर 1 बजे तक 44.86% हुआ मतदान

 हरदा जिले में दोपहर 1 बजे तक 44.86% हुआ मतदान

- टिमरनी में 42.48
-हरदा में 46.78
1 : 34 : 37 PM

दिमनी के मिरघान में पथराव के बाद अब पुलिस की सर्चिग

 दिमनी में मिरघान गांव में पथराव के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गांव की सर्चिंग करा रही है। मौके पर एसीपी शैलेंद्र सिह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि पथराव के बाद से गांव के लोग भाग निकले हैं।

1 : 20 : 08 PM

एकलव्य गौड़ पर मारपीट का आरोप

इंदौर के सिंधी कॉलोनी में जमकर विवाद। विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ पर मारपीट का आरोप। पुलिस के डंडे छीनकर पीटा। 

दिमनी के मिरघान में पथराव के बाद अब पुलिस की सर्चिग

 दिमनी में मिरघान गांव में पथराव के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर गांव की सर्चिंग करा रही है। मौके पर एसीपी शैलेंद्र सिह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पूरे गांव में संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। हालांकि पथराव के बाद से गांव के लोग भाग निकले हैं।

12 : 54 : 13 PM

दिमनी क्षेत्र के सिहौंनिया में दबंगों ने नहीं डालने दिया वोट

 दिमनी विधानसभा के सिहोनिया में दबंगों ने 20 से 25 परिवारों को नहीं डालने दिए वोट। मतदाताओं का आरोप पुलिस के पास गए तो कह दिया घर में ही रहो। कई ग्रामीण बोले हम पहुंचे तब तक हमारे वोट डाल चुके थे।

12 : 54 : 10 PM

इंदौर के रावजी बाजार में विवाद

इंदौर विधानसभा -3 के रावजी बाज़ार क्षेत्र में श्री गौड़ विद्या मन्दिर स्थित बूथ पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकताओं में कहासुनी के बाद बनी विवाद की स्थिति बन गई। पूर्व विधायक अश्विन जोशी भी मौके पर पहुंचे। गोलू शुक्ला के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में जमा हुए। हंगामे के बीच पुलिस ने संभाला मोर्चा। सभी को हिदायत देकर रवाना किया। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में जिन बूथों पर होने वाली वोटिंग पर शक्ति के साथ आईडी चेक की जाए। 

जौरा विधानसभा के खिड़ोरा गांव में पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठी चार्ज

 मुरैना। मुरैना जिले की जौरा विधानसभा के खिड़ोरा गांव में वोटिंग को लेकर दो गुटों में मारपीट व पथराव हो गया। उपद्रवियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज करना पड़ा। उपद्रव की वजह से कुछ देर के लिए मतदान को रोका गया है। पुलिस के वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

12 : 36 : 43 PM

धीमी गति से लोग परेशान, पुलिस पहुंची

इंदौर नगर निगम ऑफिस परिसर के मतदान केंद्र 32 पर लोग हो रहे परेशान। बोले- एक घंटे से खड़े हैं। धीमी गति से काम किया जा रहा। हंगामे के बाद पुलिस पहुंची। 

नर्मदापुरम जिले में पहले 4 घंटे में 33.45 प्रतिशत मतदान

 नर्मदापुरम जिले के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आज सुबह 7:00 बजे से शुरू हुए मतदान के पहले 4 घंटे में 33.45 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखा गया। अनेक मतदान केंद्र में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारे देखने को मिली। वहीं महिलाओं और पहली बार वोटर बने युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर उत्साह और जोश देखने को मिला। अनेक युवाओं ने अपनी प्रतिक्रिया में देश के विकास और  लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट देना बताया तो वहीं महिलाओं ने भी शहर के विकास को लेकर अपने मताधिकार का उपयोग करना बताया।  जिले में प्रातः 7:00 से 11:00 बजे तक कुल 33.45% मतदान हुआ। जिसमें सिवनीमालवा में 29.16 ,होशंगाबाद में 25.96 ,सोहागपुर में 47 एवं पिपरिया में 30.94 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया।

दिमनी से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, पूरे मध्य प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। भाजपा के पक्ष में वातावरण है। केंद्र, राज्य सरकार की योजनाओं और विकास को पसंद किया जा रहा है और इसके आधार पर मैं विश्वासपूर्वक कह सकता हूं कि भाजपा मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाएगी।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.