बिटकॉइन की कीमत पहली बार 110,000 डॉलर के पार पहुंची

Updated on 22-05-2025 01:55 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे लोकप्रिय और सबसे महंगी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने आज नया इतिहास बना दिया। बिटकॉइन की कीमत गुरुवार को ट्रेडिंग के दौरान पहली बार $110,000 के पार पहुंच गई। एशिया में कारोबार की शुरुआत में बिटकॉइन की कीमत 2.2% तक उछलकर $110,707 तक पहुंच गई थी। भारतीय करेंसी यह रकम करीब 94,83,145 रुपये बैठती है। यानी एक बिटकॉइन में आप एक किलो सोना खरीद सकते हैं। MCX पर सोना करीब 96,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है। बिटकॉइन को लेकर निवेशकों में एक बार फिर उत्साह दिख रहा है। अमेरिका में एक अहम स्टेबलकॉइन बिल पास होने से उम्मीद है कि क्रिप्टो कारोबार करने वालों के लिए नियम और भी स्पष्ट होंगे।

बिटकॉइन की कीमत में तेजी की एक और वजह यह है कि अमेरिका के बिजनसमैन माइकल सायलर की कंपनी स्ट्रेटेजी ने बिटकॉइन में $50 बिलियन से ज्यादा का निवेश किया है। इसके अलावा कई और लोग भी डिजिटल एसेट जमा कर रहे हैं। इस वजह से भी बिटकॉइन की मांग बढ़ रही है। फाल्कनएक्स लिमिटेड के ग्लोबल को-हेड ऑफ मार्केट्स जोशुआ लिम ने कहा कि धीरे-धीरे बढ़ते हुए यह नए रिकॉर्ड बना रहा है। SPAC और PIPE डील से BTC की मांग में कोई कमी नहीं है। Coinbase पर स्पॉट कीमतों में इसका असर दिख रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.