बिटकॉइन अबकी बार 73,000 डॉलर के पार, जानिए कहां तक पहुंच सकती है कीमत

Updated on 13-03-2024 02:55 PM
नई दिल्ली: बिटकॉइन की कीमत में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को कारोबार के दौरान इसकी कीमत पहली बार 73,000 डॉलर यानी 60,50,659 रुपये पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में बिटकॉइन की कीमत कारोबार के दौरान 73,127 डॉलर तक पहुंच गई। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े अनुमान से थोड़ा ज्यादा रहे हैं लेकिन निवेशकों का कहना है कि इससे ब्याज दरों में कटौती की संभावना पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। माना जा रहा है कि अमेरिकी फेडरल बैंक इस साल के मध्य में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इससे बिटकॉइन की कीमत में तेजी देखी जा रही है।
पिछले 24 घंटे में दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे पुरानी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का मार्केट कैप बढ़कर 1.434 ट्रिलियन डॉलर हो गया। CoinMarketCap के मुताबिक ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 52.06 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में इसका वॉल्यू 4.4 फीसदी बढ़कर 62 अरब डॉलर पहुंच गया। बिटकॉइन के साथ दूसरी क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में भी तेजी आई है। Avalanche में 13.5 फीसदी और Toncoin में 2.12 फीसदी तेजी आई है। एथेरियम, बीएनबी, कार्डानो, डॉगकॉइन, शीबा इनू, पोल्काडॉट और Chainlink की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है।

कहां तक जाएगी कीमत

अमेरिका में ताजा आंकड़ों के मुताबिक कंज्यूमर प्राइजेज में फरवरी में 0.36 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके 0.3 फीसदी की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद की जा रही थी। फ्यूल और शेल्टर की कीमतों में तेजी के कारण सालाना आधार पर कोर सीपीआई मामूली गिरावट के साथ 3.8 फीसदी रही। Mudrex के सीईओ एडुल पटेल ने कहा कि फरवरी में सीपीआई डेटा अनुमान से ज्यादा रहा। इसके बावजूद बिटकॉइन की कीमत 72,000 डॉलर से अधिक बनी हुई है। पिछले एक महीने में इसकी कीमत में 44 फीसदी तेजी आई है और यह 76,000 रुपये तक जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एचडीएफसी बैंक ने सीईओ पद के लिए आरबीआई को दो नाम भेजे हैं। इनमें ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के MD और CEO अनूप बागची और HDFC बैंक के…
 22 September 2026
नई दिल्ली: हम जब भी कोई नया स्मार्टफोन खरीदते हैं तो सबसे पहला काम उसकी स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिए उसपर टेम्पर्ड ग्लास या स्क्रीन प्रोटेक्टर लगवाते हैं। दुकान…
 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
Advt.