18 महीने के टॉप पर बिटकॉइन, पांच दिन में 20% चढ़ी कीमत, जानिए क्यों आ रही तेजी

Updated on 25-10-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में एक बार फिर तेजी दिख रही है। मंगलवार को इसकी कीमत 35,000 डॉलर के पार पहुंच गई। मई 2022 के बाद पहली बार बिटकॉइन की कीमत इस स्तर पर पहुंची है। पिछले पांच दिन में इसकी कीमत में 20 परसेंट से ज्यादा तेजी आई है। इस साल इसकी वैल्यू दोगुनी हो चुकी है। साल 2021 में इसकी कीमत करीब 68,000 डॉलर पहुंच गई थी जो इसकी ऑल टाइम हाई कीमत है। लेकिन पिछले साल इसकी कीमत में काफी गिरावट आई।

बिटकॉइन की कीमत में हाल में आई तेजी की वजह एक रिपोर्ट है। दुनिया की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकरॉक स्पॉट बिटकॉइन ईटीएफ लॉन्च करने के काफी करीब है। इस वजह से सोमवार को बिटकॉइन की कीमत में कारोबार के दौरान 15 परसेंट तेजी आई। ब्लैकरॉक ने जून में बिटकॉइन स्पॉट ईटीएफ के लिए आवेदन किया था। यह कंपनी दुनिया में ईटीएफ की सबसे बड़ी प्रोवाइडर है। ब्लैकरॉक बिटकॉइन ईटीएफ से एक तरह से बिटकॉइन को मान्यता मिल जाएगी। यही वजह है कि इसकी कीमत में तेजी आई है।

क्यों बढ़ रही कीमत

हालांकि बिटकॉइन की कीमत में तेजी के और भी कई कारण हैं। रूस-यूक्रेन के बाद इजरायल और हमास के बीच संघर्ष बढ़ने से निवेशक अपने पोर्टफोलियो को डाइवरसिफाई करना चाहते हैं। इनमें से कुछ निवेशकों ने बिटकॉइन का रुख किया है जिसे डिजिटल इन्वेस्टमेंट का सुरक्षित ठिकाना माना जाता है। बिटकॉइन को डिजिटल गोल्ड भी कहा जाता है। जो लोग स्टॉक्स और बॉन्ड्स से अलग निवेश का जरिया चाहते हैं वे गोल्ड का रुख कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.