क्लोनिंग के जरिये डॉली भेड़ का जन्म, अबुल कलाम आजाद का निधन... जानें 22 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

Updated on 22-02-2023 07:00 PM
नई दिल्ली: इतिहास में 22 फरवरी की तारीख एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है। 22 फरवरी 1997 वह दिन था, जब स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने ऐलान किया कि उन्हें पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने में सफलता मिली। इसे दशक की सबसे बड़ी घटना कहा गया। ये 'क्लोन' भेड़ जिसे 'डॉली' नाम दिया गया था दरअसल, पांच जुलाई 1996 को पैदा हुई थी, लेकिन इसकी घोषणा सात माह बाद फरवरी में की गई। इससे पहले भी क्लोनिंग की जाती थी, लेकिन वह भ्रूण कोशिकाओं से की गई थी। यह पहला मौका था, जब क्लोनिंग के लिए वयस्क कोशिका का इस्तेमाल किया गया। यह भेड़ सात बरस तक जीवित रही और फरवरी 2003 में इसकी मौत हो गई। इसके शरीर को स्कॉटलैंड के संग्रहालय में सहेजकर रखा गया है ताकि तमाम लोगों को विज्ञान की इस अनूठी उपलब्धि को देखने का मौका मिले। देश-दुनिया के इतिहास में 22 फरवरी की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।
1556 : मुग़ल सम्राट नसीरुद्दीन हुमायूं का निधन।
    1731: अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्‍म।

    1821: स्‍पेन ने फ्लोरिडा राज्‍य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को सौंप दिया।

    1845 : ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरमपुर और बालासोर को डच ईस्ट इंडिया कंपनी से खरीदा।
    1885 : राष्ट्रवादी नेता जतिन्दर मोहन सेन गुप्ता का जन्म।

    1907 : लंदन में मीटर वाली पहली कैब चलाई गई।

    1944 : महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का ब्रिटिश सरकार के कैदी के रूप में निधन।

    1958: देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का निधन।

    1974 : पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।

    1980 : शीतकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिका की आइस हाकी टीम ने खिताब की दावेदार सोवियत टीम को हराकर ओलंपिक खेलों के इतिहास का बड़ा उलटफेर किया।

    1996 : हवाला कांड ने भारतीय राजनीति में तूफान ला दिया। जांचकर्ताओं ने हवाला व्यापारी जैन बंधुओं की डायरियों से मिली जानकारी के आधार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री नरसिंह राव सरकार के कई सदस्यों को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपी बनाया।
    1935: अमेरिका ने विमानों के व्हाइट हाउस के ऊपर से उड़ान भरने पर रोक लगाई।

    1997: क्लोनिंग से भेड़ का जन्म, जिसे डॉली नाम दिया गया।

    1991 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और ऐसा न करने पर हमला करने की चेतावनी दी।

    1999 : भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जगदीश भगवती को कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र का प्रमुख नियुक्त किया गया।

    2000 : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार फोटो पहचान पत्र को किसी व्यक्ति की पहचान के लिए जरूरी बनाया गया।

    2005 : ईरान में ज़बर्दस्त भूकम्प, 400 से ज्यादा लोगों की मौत।

    2011 : न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     19 September 2026
    भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
     19 September 2026
    मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
     19 September 2026
    अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
     18 September 2026
    बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
    Advt.