रोमांचक मोड़ पर पहुंचा बर्मिंघम टेस्ट, इंग्लैंड को 7 विकेट तो ऑस्ट्रेलिया को चाहिए 174 रन

Updated on 20-06-2023 08:43 PM
बर्मिंघम: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच खेला जा रहा एशेज सीरीज (The Ashes) का पहला टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मैच की चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 281 रनों का लक्ष्य है। चौथे दिन स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने 107 रन बना लिए हैं। लेकिन इस दौरान टीम ने डेविड वॉर्नर, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ के विकेट भी खो दिए हैं। मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 7 विकेट और ऑस्ट्रेलिया को 174 रनों की जरूरत होगी।


वॉर्नर-ख्वाजा की अच्छी शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़े। 36 रनों की पारी खेलने के बाद वॉर्नर रॉबिंसन का शिकार बने। लाबुशेन का बल्ला दूसरी पारी में भी शांत रहा और वह 13 रन ही बना सके। स्मिथ के बल्ले से 6 रन ही निकले। दोनों का कैच ब्रॉड की गेंद पर विकेटकीपर बेयरस्टो ने लपका। स्टंप के समय ख्वाजा 34 और नाइटवॉच मैन स्कॉट बोलैंड 13 रन बनाकर नाबाद हैं।

237 पर सिमटी इंग्लैंड की पारी

इंग्लैंड की टीम चौथे दिन चाय तक दूसरी पारी में 273 रन पर आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लियोन ने 80 रन देकर चार और कप्तान पैट कमिंस ने 63 रन देकर चार विकेट लिय। ओली रॉबिंसन ने 27 रन की उपयोगी पारी खेली। रॉबिंसन ने नौवें विकेट के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ 27 रन जोड़े थे। इंग्लैंड के लिये सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने टीम को 270 रन के पास पहुंचाया। वह कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर लौटे।

इसी मैदान पर 2005 में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिये 282 रन की जरूरत थी और टीम दो रन से हार गई थी। इस बार उसे 281 रन की जरूरत है। इंग्लैंड के पहली पारी के आठ विकेट पर 393 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाये थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.