विजयवाड़ा से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट से पक्षी टकराया:टेक ऑफ के दौरान हुई घटना

Updated on 04-09-2025 03:13 PM

आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा एयरपोर्ट पर गुरुवार को बेंगलुरु जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX2011 फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। प्लेन के टेक ऑफ करने के पहले की घटना है। इससे विमान की नोज यानी आगे के हिस्से को नुकसान पहुंचा है।

जैसे ही पायलट ने विमान का इंजन चालू किया, एक बाज विमान से टकरा गया। विजयवाड़ा से टेक ऑफ का समय सुबह 8:15 बजे का था। विमान को 9:40 बजे बेंगलुरू पहुंचना था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विमान में 160 से 165 यात्री थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा है कि वह यात्रियों के बेंगलुरु पहुंचने के लिए दूसरे विमान का इंतजाम कर रही है।

तीन दिनों में विमान से पक्षी टकराने का दूसरा मामला

पिछले तीन दिनों में दूसरी बार किसी भारतीय विमान से पक्षी के टकराने के कारण फ्लाइट कैंसिल हुई है। इससे पहले नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो 6E812 फ्लाइट से मंगलवार को पक्षी टकरा गया। इससे विमान की नागपुर में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 272 यात्री सवार थे।

घटना सुबह 7:01 बजे की थी। विमान को 8:50 बजे कोलकाता पहुंचना था। एयरपोर्ट पर मौजूद अधिकारियो का कहना है कि उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान से एक पक्षी टकरा गया।

विमान की नोज से पक्षी का टकराना क्यों खतरनाक है

प्लेन की नोज से पक्षी टकराने पर खतरा इसलिए होता है, क्योंकि वहीं रडार और कंट्रोल सिस्टम होता है। इनमें खराबी आने से पायलेट को सही दिशा और बैलेंस पता करने में दिक्कत हो सकती है।

टक्कर से प्लेन की बॉडी टूट सकती है, इंजन तक नुकसान पहुँच सकता है, जिससे क्रैश होने का खतरा बढ़ जाता है।

1 सितंबर: पुणे से दिल्ली जा रही फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे बाद लौटी

पुणे से दिल्ली जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट की सोमवार को इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्लेन ने सुबह 6:40 बजे पुणे से उड़ान भरी। इसे 8:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। लेकिन बीच में हुई तकनीकी दिक्कत की वजह से टेक-ऑफ के एक घंटे बाद पुणे में प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

31 अगस्त:: दिल्ली से इंदौर आ रही फ्लाइट के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से इंदौर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 2913 में टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी आ गई। कॉकपिट में हवाई जहाज के दाहिने इंजन में आग लगने का अलर्ट मिला। जिसके बाद पायलट ने तुरंत दाहिना इंजन बंद कर दिया और एक इंजन पर विमान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

29 अगस्त- देहरादून-हैदराबाद फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग

देहरादून से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को गुरुवार को जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल यूनिट से इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
 22 September 2026
नई दिल्ली: राजस्थान का जोधपुर एयरबेस जल्द ही दुनिया की कई प्रमुख वायु सेनाओं की ताकत का गवाह बनने वाला है। यहां 26 सितंबर से 12 अक्टूबर तक मल्टीनेशनल एयर…
 22 September 2026
नई दिल्ली: क्या कानूनी प्रक्रिया पूरी कर गोद लिए गए बच्चे को सालों बाद वापस किसी संस्था को सौंपा जा सकता है? अगर बच्चा बड़ा होने के साथ इतना आक्रामक…
 22 September 2026
नई दिल्ली: सिंधु जल समझौता रुकने से पाकिस्तान में बहुत ही छटपटाहट है। उसने इस समझौते को फिर से शुरू करवाने के लिए भारत पर दबाव बनाने के अपने सारे…
 22 September 2026
सी.आर. पाटिल, नई दिल्ली: जल हमें उन तरीकों से जोड़ता है, जिनमें बहुत कम दूसरे संसाधन जोड़ पाते हैं। नदियां प्रशासनिक सीमाओं को नहीं पहचानतीं। भूजल के स्रोत कई समुदायों…
 22 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी SIR के दौरान कई चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुरानी दिल्ली के 125 साल के वोटर श्याम मुखिजा…
 21 September 2026
BRICS के बढ़ते प्रभाव, भारत-चीन संबंधों, ऊर्जा सुरक्षा और UNSC में सुधार जैसे मुद्दों पर दुनिया की नजर है। ऐसे में भारत के लिए इस मंच की बदलती भूमिका कितनी…
 21 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन ( SIR ) के बाद मतदाता सूची से हटाए गए अनगिनत वोटर शायद एक दशक तक वोट न दे पाएं। ऐसा इसलिए…
Advt.