बिलासपुर में बर्ड फ्लू...दुकानें बंद कराने से भड़के कारोबारी

Updated on 28-03-2026 11:29 AM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू फैलने के बाद अब चिकन-अंडा कारोबारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर चिकन-अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे रोजाना एक करोड़ से अधिक की बिक्री प्रभावित हो रही है।

प्रशासन के सख्त रूख अपनाने से नाराज कारोबारियों ने शुक्रवार को विधायक अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव कर दिया। उन्होंने जरूरी गाइडलाइन के साथ दुकानें खोलने की छूट देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, 200 दुकानें प्रभावित हो रही हैं। रोजगार बंद होने से भूखमरी के हालात हैं।

दरअसल, शहर से लगे कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू फैलने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के साथ ही 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी चिकन और अंडा दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। ताकि, संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

इसके लिए प्रशासन ने अलग-अलग टीम गठित की है, जो चिकन-अंडा सेंटर के साथ ही होटलों में भी निगरानी कर रही है। इसके चलते व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। क्योंकि, रोज करीब एक करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

व्यापारियों में भड़का आक्रोश, घेरा विधायक बंगला

प्रशासन की लगातार सख्ती के बाद शहर के चिकन और अंडा कारोबारियों में आक्रोश भड़क रहा है। नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को विधायक अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव कर दिया। इस दौरान उन्होंने विधायक अग्रवाल से मिलकर अपनी समस्याएं बताई।

व्यापारियों ने कहा कि, दुकानें बंद होने से उनके सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है। व्यापारियों ने गाइडलाइन के तहत दुकानें खोलने की छूट देने की मांग की है। विधायक अग्रवाल ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया है कि वो कलेक्टर से बातचीत कर समस्या का समाधान निकालेंगे।

व्यापारी बोले- सरकारी हेचरी में है संक्रमण

व्यापारियों ने सरकारी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि, कोनी स्थित सरकारी हेचरी में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैला है। जबकि, प्राइवेट हेचरी और दुकानों में यह समस्या नहीं है। ज्यादातर प्राइवेट दुकान संचालक बॉयलर मुर्गों का कारोबार करते हैं। जिसमें संक्रमण नहीं है। लेकिन, प्रशासन बेवजह डर दिखाकर उनकी दुकानों को बंद करा रहा है।

नवरात्रि के बाद अब प्रशासन की सख्ती का असर

व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रि के चलते पहले ही करीब 10 दिनों तक दुकानें बंद रहीं, जिससे उनका कारोबार प्रभावित हुआ है। नवरात्रि के बाद बिक्री की उम्मीद से उन्होंने चूजों और अंडे मंगाए थे, जिसकी बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

यह स्थिति आने वाले 11 दिन तक रहने वाली है। ऐसे में व्यापारियों को न केवल आर्थिक नुकसान हो रहा है। बल्कि, उनका रोजगार पर भी खासा असर हो रहा है।

शहर के रेस्टोरेंट में चिकन-अंडों पर बैन

जिला प्रशासन ने शहर और आसपास के चिकन-अंडा सेंटर के साथ ही होटल-रेस्टोरेंट में भी चिकन-अंडों को प्रतिबंधित कर दिया है। नगर निगम का अमला लगातार उनकी दुकानों की निगरानी कर रहा है।

इसके चलते सत्यम चौक स्थित 786 और अग्रसेन चौक का मद्रासी समेत नॉनवेज के लिए चर्चित रेस्टोरेंट बंद कर दिए गए हैं। अन्य रेस्टोरेंट और कॉफी हाउस में पोस्टर लगाए गए, जिसमें लिखा है कि चिकन और अंडे के आइटम उपलब्ध नहीं होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.