बिलासपुर में बर्ड फ्लू, 5 हजार मुर्गियां मरीं:20,000 अंडे नष्ट किए गए

Updated on 25-03-2026 12:02 PM
बिलासपुर, बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू से 5 हजार से अधिक मुर्गें-मुर्गियों की मौत हो गई। कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में पिछले 5 दिन में ये मौतें हुई हैं। जांच के लिए सैंपल भोपाल भेजे गए थे जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है।

एहतियात के तौर पर पूरे पोल्ट्री फार्म को बंद कर दिया गया है। 5 किलोमीटर का दायरा संवेदनशील घोषित किया गया है। वहीं, मरे हुए मुर्गें-मुर्गियों और 20 हजार अंडों को नष्ट किया गया है। मामला कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन परिसर का है।

सरकार करती है संचालन

सरकार की तरफ से कोनी के कुक्कुट पालन परिसर में पोल्ट्री फार्म खोला गया है। जिसमें अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के किसान मुर्गी पालन करते हैं। सरकार की तरफ से उन्हें चूजे उपलब्ध कराए गए हैं। यहां करीब 6 हजार से अधिक नस्लों के मुर्गे-मुर्गियों का प्रजनन और पालन किया जाता है।

18 मार्च से शुरू हुआ मौत का सिलसिला

जानकारी के मुताबिक, 18 मार्च से पोल्ट्री शेड में रखे मुर्गें-मुर्गियों की मौत शुरू हुई थी। शुरुआती दिनों में संख्या कम थी, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ती गई और पांच दिनों के अंदर करीब 5 हजार पक्षियों की मौत हो गई।

पोल्ट्री फार्म के प्रबंधक डॉ. संजय राज ने शुरुआत में मामले को सामान्य बीमारी माना था। बाद में मौतों की संख्या बढ़ने पर इसकी जानकारी संयुक्त संचालक डॉ. जीएसएस तंवर को दी गई। इसके बाद मामले से कलेक्टर संजय अग्रवाल को भी दी गई।

5 किलोमीटर का दायरा संवेदनशील घोषित

बर्ड फ्लू को देखते हुए पोल्ट्री फार्म के आसपास करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र को अति संवेदनशील माना जा रहा है। बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अब आसपास के क्षेत्र में मौजूद सभी मुर्गियों और अन्य पालतू पक्षियों को नष्ट किया जा सकता है। साथ ही मृत पक्षियों को सुरक्षित तरीके से दफनाया जाएगा।

पहले भी सामने आ चुका है बर्ड फ्लू का मामला

बता दें कि, फरवरी 2025 में रायगढ़ के चक्रधर नगर स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में एच5एन1 बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। उस समय एहतियात के तौर पर लगभग 5 हजार मुर्गियां, 12 हजार चूजे और 17 हजार अंडे नष्ट कर दिए गए थे और प्रभावित क्षेत्र में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.